फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता कर्फ्यू पर सलमान खान का खूब देखा जा रहा ये वीडियो, देखिए कैसे दे रहे कोरोना से बचने की सलाह

Sun, 22 Mar 2020 11:58 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Mar 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Janta Curfew Salman Khan awareness video viral on social media related with coronavirus
Salman Khan - फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से बचाव के चलते 22 मार्च को सभी को अपने घरों में रहने की सलाह दी है। इसी वजह से उन्होंने जनता कर्फ्यू भी लगा दिया है। भारत को कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए पीएम की इस मुहिम में सितारे भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने लोगों से जनता कर्फ्यू को मानने की अपील की है। इस कड़ी में बॉलीवु़ड के दबंग खान का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेता ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जो खूब देखा जा रहा है। 

Janta Curfew Salman Khan awareness video viral on social media related with coronavirus
Salman Khan - फोटो : Social Media

इस वीडियो को सलमान ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान कह रहे हैं- 'पहले तो उन सबको शुक्रिया कहना चाहूंगा जो पुलिस में और हेल्थ में काम कर रहे हैं और अपना समय कोरोना को दे रहे हैं। अपील यह है कि जो सरकार है यह आपके लिए और हमारे लिए, हम सबके लिए बोल रही है।'

Janta Curfew Salman Khan awareness video viral on social media related with coronavirus
salman khan - फोटो : Social Media

अभिनेता ने आगे कहा- 'इसको गंभीरता से लो। यह कोरोनावायरस (Coronavirus) किसी को भी हो सकता है। बस में, ट्रेन में और मार्केट में हर जगह तो क्यों पंगे ले रहे हो। यह पब्लिक हॉलिडे नहीं है भाई, यह बड़ा ही सीरियस मामला है। यह सब बंद करो, मास्क पहनो, खुद को सुरक्षित रखो, अपने आप को साफ-सुथरे रखो। अगर किसी की जान बच रही है तो क्यों नहीं कर रहे आप। यह किसी की जिंदगी का सवाल है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janta Curfew Salman Khan awareness video viral on social media related with coronavirus
corona virus - फोटो : पीटीआई

आपको बता दें, कोरोना की वजह से फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो गई है। सोशल मीडिया के जरिए सभी सितारे प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। साथ ही अपने आप को व्यस्त करने के लिए कुछ न कुछ करते हुए वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Janta Curfew Salman Khan awareness video viral on social media related with coronavirus
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। - फोटो : PTI

22 मार्च को देश में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। वहीं, इटली में फंसे 263 भारतीय छात्र देश पहुंच गए हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू जारी है। जगह जगह सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 

पीएम मोदी के 'जनता कर्फ्यू' अपील की सितारों ने की तारीफ, अक्षय-अजय देवगन सहित इन स्टार्स ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed