{"_id":"6501e117f4d95839a8019d0e","slug":"jasleen-royal-mega-music-concert-date-announced-singer-show-will-start-from-bengaluru-to-10-major-cities-2023-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jasleen Royal: देश भर में घूमकर जसलीन मनाएंगी ‘हीरिये’ का जश्न, मेगा कंसर्ट की तारीखें तय, यहां से होगा आगाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jasleen Royal: देश भर में घूमकर जसलीन मनाएंगी ‘हीरिये’ का जश्न, मेगा कंसर्ट की तारीखें तय, यहां से होगा आगाज
म्यूजिक वीडियो 'हीरिये' की जबरदस्त कामयाबी के बाद गायिका जसलीन रॉयल अगले महीने से भारत भ्रमण पर निकल रही है। इस दौरान वह एक मेगा म्यूजिक कंसर्ट के जरिए अपने प्रशंसकों के रूबरू होंगी। म्यूजिक वीडियो में 'हीरिये' में जसलीन रॉयल ने न सिर्फ गायक अरजीत सिंह के साथ गीत गाए हैं, बल्कि इस म्यूजिक वीडियो की संगीतकार भी खुद ही हैं। इतना ही नहीं म्यूजिक वीडियो में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान के साथ स्क्रीन भी साझा किया है।
जसलीन रॉयल कहती हैं, 'हीरिये को इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद अपने प्रशंसकों के सामने लाइव प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि मेरे लिए प्रशंसकों के सामने आने का यह बहुत सही मौका होगा। जहां मैं 'हीरिये' के अलावा अपने और गीतों को अपने प्रशंसकों के सामने पेश करूंगी। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से मेरे प्रशंसकों ने 'हीरिये' खूब पसंद किया। उसी तरह से मेरे इस म्यूजिक कंसर्ट में शामिल होकर अपना प्यार लुटाएंगे।'
3 of 6
जसलीन रॉयल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लुधियाना की रहने वाली जसलीन का पूरा नाम जसलीन कौर हैं, लेकिन संगीत की दुनिया में जसलीन को जसलीन रॉयल के नाम से जाना जाता है। जसलीन अब तक पंजाबी, हिंदी, बंगाली, गुजराती के साथ-साथ अंग्रेजी में भी गा चुकी हैं। वह साल 2009 में इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले सीजन में सेमी फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जसलीन रॉयल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में जसलीन रॉयल को सबसे पहला मौका सोनम कपूर की फिल्म 'खूबसूरत' में मिला जिसने उन्होंने 'जो मैं जानती प्रीत करे दुख होए' के गाने में मिली थी। इस गीत के अलावा जसलीन रॉयल, अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' का गीत 'शगना दा', कैटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' में 'नचदे ने सारे' और 'खो गए हम कहां' जैसे लोकप्रिय गीत गा चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
जसलीन रॉयल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जसलीन रॉयल की शोहरत में चार चांद लगे सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' के गीत 'रांझा' से। इस गीत के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस गीत को जसलीन रॉयल ने बी प्राक, रोमी और अविता दत्त के साथ गाया भी था। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रनवे 34' के गाने 'मितरा रे' की भी संगीत रचना की थी और इस गीत को उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ गाया भी था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।