जैस्मिन भसीन टीवी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। 'टशन-ए-इश्क' और 'दिल से दिल तक' जैसे चर्चित शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली जैस्मिन का आज जन्मदिन है। जैस्मिन अपने करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अली गोनी के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को भी इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। आखिर, हो भी क्यों न, दोनों साथ में बेहद खूबसूरत जो नजर आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनकी लव स्टोरी भी काफी खूबसूरत है। आइए जानते हैं कि 'बिग बॉस' के बाद से ही फैंस के दिलों पर राज कर रही इस क्यूट जोड़ी की मुलाकात आखिर कैसे हुई और कैसे हुआ प्यार...
Jasmin Bhasin-Aly Goni Love Story: 'बिग बॉस' के घर परवान चढ़ा था इस जोड़ी का प्यार, अली ने कराया तीन साल इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार में बदली दोस्ती
अक्सर प्यार का पहला पड़ाव दोस्ती होती है। अली और जैस्मिन के मामले में भी यही था। दोनों की मुलाकात 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर यह जोड़ी 'बिग बॉस 14' में नजर आई। इनके बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। 'बिग बॉस' का ही घर था, जहां इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और इन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। तब से यह दोनों साथ हैं। आज ये दोनों टीवी के पॉपुलर स्टार कपल्स में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों खुलकर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते हैं। इनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती नजर आती हैं।
जैस्मीन ने किया तीन साल इंतजार
इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद है। यही वजह है कि इस जोड़ी के चाहने वाले बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान जैस्मिन भसीन ने अली गोनी के साथ अपनी शादी के लेकर बात करते हुए कहा कि उनका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है और दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं और जिंदगी को बेहतर करने के लिए एक-दूसरे की ताकत बन रहे हैं। जैस्मिन ने आगे कहा, 'हम काम करना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, फिलहाल अभी दोनों की शादी करने की कोई योजना नहीं है।' इस दौरान जैस्मीन ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए यह भी कहा, 'मैंने अली के लिए तीन साल लंबा इंतजार किया और अपनी भावनाओं को कभी उन पर नहीं थोपा, क्योंकि मैं एक पुराने जमाने की रोमांटिक लड़की हूं। मैं अली के लिए पांच साल और इंतजार कर सकती हूं।'
छोटे पर्दे पर बनाई पहचान
बता दें कि जैस्मिन का जन्म 28 जून 1990 को कोटा, राजस्थान में हुआ। जयपुर में कॉलेज के दिनों से ही जैस्मिन मॉडलिंग करने लगी थीं। वर्ष 2015 में जैस्मिन को सीरियल 'टशन-ए-इश्क' में लीड रोल मिल गया। इसमें उन्होंने ट्विंकल तनेजा के रोल से घर-घर में पहचान बनाई। इस रोल के लिए जैस्मिन को बेस्ट डेब्यू का गोल्ड अवॉर्ड मिला। वर्ष 2017 में जैस्मिन को टीवी शो 'दिल से दिल तक' में भी लीड रोल मिला। इसके बाद से जैस्मिन ने कई शोज किए हैं। जैस्मिन फिलहाल टीवी के साथ ही पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही हैं। उनकी फिल्म 'हनीमून' अभी पाइप लाइन में है। इस फिल्म में जैस्मिन गिप्पी ग्रेवाल के अपोजिट नजर आने वाली हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा होगी।