फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anand L Rai: इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ मुंबई आए थे आनंद, 'रक्षा बंधन' के निर्देशक का है पाकिस्तान से खास कनेक्शन

Tue, 28 Jun 2022 07:13 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 28 Jun 2022 07:13 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday anand l rai know about his some unknown facts career and Pakistan connection
आनंद एल राय - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा में कई निर्देशक हैं, लेकिन चर्चा में कुछ ही रहते हैं, जिसमें आनंद एल राय का नाम भी शामिल है। आनंद इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशकों की गिनती में आते हैं, जिन्होंने सिनेमा को ‘तनु वेड्स मनु’ और 'रांझणा' जैसी हिट फिल्में दी हैं। आज आनंद एल राय अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं और अब उनकी एक और फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम 'रक्षाबंधन' है। आज हम आपको आनंद एल राय की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं, जिसमें उनके पाकिस्तान कनेक्शन के अलावा ये भी बताएंगे कि उन्होंने सिनेमा जगत में कैसे कदम रखा।

Happy birthday anand l rai know about his some unknown facts career and Pakistan connection
आनंद एल राय - फोटो : social media

आनंद का पाकिस्तान कनेक्शन
28 जून 1971 को आनंद एल राय का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन दिल्ली में ही बिताया। लेकिन उनके पिता भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद देहरादून आए थे। बाद में आनंद एल राय के पिता दिल्ली शिफ्ट हो गए, जिसके बाद उन्होंने यहीं रहकर अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया। आनंद एल राय की स्कूलिंग दिल्ली से हुई। लेकिन उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई मुंबई से की।

Happy birthday anand l rai know about his some unknown facts career and Pakistan connection
आनंद एल राय, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंजीनियर हैं आनंद एल राय 
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग को छोड़कर फिल्मी दुनिया को अपनाया है। आनंद भी इसी कैटेगरी में आते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बतौर इंजीनियर एक कंपनी में नौकरी भी की। उनकी लाइफ में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर भी उन्हें कुछ कमी महसूस होती थी और अपनी जिंदगी की इसी कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने मुंंबई का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday anand l rai know about his some unknown facts career and Pakistan connection
तनु वेड्स मनु के निर्देशक आनंद एल राय - फोटो : social media

भाई के साथ रहकर शुरू किया काम
जब आनंद एल राय को इंजीनियर की नौकरी कुछ खास नहीं लगी। तब उन्होंने मुंबई में सिनेमा की दुनिया की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। उनके भाई रवि राय उस समय टीवी शोज डायरेक्ट करते थे। ऐसे में आनंद ने अपने भाई के साथ जुड़ते हुए बतौर असिस्टेंट काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद शोज भी डायरेक्ट किए और फिर उन्होंने बॉलीवुड में मौका मिला। उनकी डेब्यू फिल्म 'स्टैंजर ऑन ए ट्रेन' थी, जिसमें जिम्मी शेरगिल नजर आए थे। 

विज्ञापन
Happy birthday anand l rai know about his some unknown facts career and Pakistan connection
आनंद एल राय और शाहरुख खान

तनु वेड्स मनु ने बदली किस्मत
आनंद एल राय के करियर का टर्निंग पॉइंट फिल्म 'तनु वेड्स मनु' बनी, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से उनके अलावा कंगना रणौत के करियर को काफी फायदा हुआ। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'रांझणा' का निर्देशन किया, जिसमें सोनम कपूर और धनुष की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया। साल 2015 में आनंद एल राय के निर्देशन में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' रिलीज हुई जो सुपरहिट साबित हुई। आनंद एल राय ने ही साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' का निर्देशन किया था, जिसमें शाहरुख खान दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed