फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजू हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपाें पर जावेद अख्तर का बयान, बोले-'ज्यादा अच्छा होना भी खतरनाक'

Thu, 17 Jan 2019 09:36 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Jan 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar and actress karishma tanna support director raj kumar hirani
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप झेल रहे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां आ गई हैं। अरशद वारसी, दिया मिर्जा और शरमन जोशी पहले ही हिरानी का समर्थन कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में चर्चित लेखक जावेद अख्तर का नाम भी शामिल हो गया हो गया।

Javed Akhtar and actress karishma tanna support director raj kumar hirani
javed akhtar

जावेद अख्तर ने फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी का बचाव करते हुए ट्वीट किया, 'वह फिल्म इंडस्ट्री के 'सबसे शालीन' व्यक्ति हैं। मैं 1965 में फिल्म उद्योग में आया था। इतने सालों बाद, अगर मुझसे पूछा जाए कि इस इंडस्ट्री में सबसे शालीन व्यक्ति कौन है तो शायद मेरे दिमाग में आने वाला पहला नाम राजू हिरानी है। जीबी शॉ ने कहा है कि ज्यादा अच्छा होना भी ज्यादा खतरानाक होता है।'

Javed Akhtar and actress karishma tanna support director raj kumar hirani
Karishma Tanna

जावेद अख्तर के बाद 'संजू' फिल्म की एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी हिरानी को समर्थन देते एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं इस पूरे विवाद और आरोपों से बहुत उदास हूं। जो भी यह आरोप लगा रहा है वह बहुत बचकाना है। मैं इस बारे में सोच भी नहीं सकती। मैं उनके साथ काम कर चुकी हूं और वह मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा है। जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं शॉक से ज्यादा उदास हो गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar and actress karishma tanna support director raj kumar hirani
sharman joshi

इस पहले शरमन जोशी ने हिरानी का बचाव करते हुए ट्वीट किया था, 'राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। ये गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है।'

विज्ञापन
Javed Akhtar and actress karishma tanna support director raj kumar hirani
indra kumar - फोटो : file photo

फिल्ममेकर इंद्र कुमार ने भी हिरानी का समर्थन का किया है। उन्होंने कहा 'इस खबर को सुनने के बाद से मैं हैरान हूं। राजकुमार हिरानी जैसे शख्स का नाम मीटू मूवमेंट में आया है। मुझे पूरा यकीन है सच्चाई सबके सामने आ जाएगी उससे पहले हमें फैसला नहीं सुनाना चाहिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed