हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही थी। जावेद अख्तर और एक्ट्रेस शबाना आजमी आज भी बॉलीवुड की आदर्श जोड़ी में से एक हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बनती है, हालांकि जावेद की इससे पहले हनी ईरानी से शादी हुई थी। जावेद अख्तर और हनी ईरानी 21 मार्च साल 1972 में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों ने एक दूसरे के साथ लव मैरिज की थी, दोनों के दो बच्चे भी हुए लेकिन इन सबके बावजूद ये रिश्ता नहीं चल सका और आखिरकार वह दिन भी आया जब ये जोड़ी टूट गई। तो चलिए जानते हैं कि कैसे लव मैरिज करने के बावजूद बिखर गया उनका रिश्ता।
Javed Akhtar-Honey Irani: जावेद अख्तर ने पहली पत्नी हनी ईरानी से की थी लव मैरिज, फिर भी सात सालों में ऐसे बिखर गया दोनों का रिश्ता
सीता-गीता के सेट पर मिले थे जावेद और हनी ईरानी-
लेखक और गीतकार जावेद अख्तर से हनी ईरानी की मुलाकात फिल्म सीता और गीता के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच मुलाकात और फिर प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों ही एक दूसरे को पसंद करते थे और इंडिपेंडेंट थे, तो शादी में भी कोई परेशानी नहीं हुई। जावेद शर्मीले थे इसलिए उन्होंने सलीम खान को मां से बात करने के लिए भेजा और शादी की परमिशन भी मिल गई। इसके बाद दोनों ने 21 मार्च साल 1972 में शादी कर ली।
स्ट्रागल के दौर में थे जावेद-
जब हनी ईरानी से जावेद की शादी हुई थी तो वह इंडस्ट्री में सफल होने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, हालांकि कुछ समय बाद उनकी फिल्म 'जंजीर' रिलीज हुई जिसके बाद सब ठीक होने लगा और सलीम-जावेद की जोड़ी हिट हो गई। इस दौरान जावेद और हनी ईरान दो बच्चों के जोया अख्तर, फरहान अख्तर के माता-पिता बने। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन असली परेशानी से सामना होना अभी बाकी था।
जावेद ने काफी कम उम्र में ही सफलता का स्वाद चख लिया था, लेकिन शायद कभी-कभी यही सफलता लोग संभाल नहीं पाते हैं और परेशानियां शुरू हो जाती हैं। पेशे से जावेद अख्तर खुद भी लेखक थे और इसलिए उन्हें कविताओं को सुनने का भी शौक था। इसी सिलसिले में वह मशहूर शायर कैफी आजमी के घर जाया करते थे। कैफी आजमी की बेटी शबाना उस समय फिल्मों में बेहतरीन अदाकारा होने के साथ खूबसूरत भी थीं। पहली बार दोनों की मुलाकात घर पर ही हुई और इसके बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।
जब शुरु हुईं जावेद और हनी के बीच परेशानियां
शबाना और जावेद के बीच की नजदीकियों की खबर फिल्मी गलियारों में भी होने लगी और हनी ईरानी को भी इस बारे में खबर थी। इसके बाद से घर में दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे और रोज लड़ाइयां होने लगीं। आखिरकार वह दिन भी आया जब हनी को पूरी तरह से अहसास हो गया कि उनका पति अब उनसे प्यार नहीं करता। इसके बाद हनी ने वह फैसला लिया जो किसी भी औरत के लिए जीवन का सबसे मुश्किल फैसला होता है। उन्होंने जावेद को शबाना के पास जाने की इजाजत दे दी और अपने रिश्ते से आजाद कर दिया।
