गीतकार जावेद अख्तर और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के बीच शुरु हुआ ट्विटर वॉर अब बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट पर जावेद अख्तर बुरी तरह भड़क गए थे। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और अब दोनों खुलकर आमने-सामने आ गए हैं।
ट्विटर पर सुब्रमण्यम स्वामी से भिड़े जावेद अख्तर, बोले- 'जाकर पतंग उड़ाओ...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, 'स्वामी के कम आईक्यू वाले प्रशंसकों ने मुझे कुछ मुल्लाओं का बचाव करने के लिए दोषी ठहराया। मैं सुझाव देता हूं कि किसी भी व्यक्ति को निष्पक्षता के साथ मेरे संदेश को पढ़ना चाहिए। मिस्टर स्वामी जरा बताएं कि क्या आपने कभी मुझे डराने-धमकाने की कोशिश नहीं की? यह काम नहीं करेगा। मैं दोहरा रहा हूं कि आपको हार्वर्ड से निकाला गया था। अब जाइए और पतंग उड़ाइए।'
Swamy s low IQ fans blaming me for defending some Mullas . I suggest any one with an iota of objectivity should read my message n decide . Btw Mr swami don’t you ever try to intimidate me . It won’t work . here I repeat you were kicked out Harvard . Now go fly a kite
दरअसल कुछ दिन पहले सुब्रमण्यम स्वामी ट्विटर पर साल 2018 की एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें मस्जिदों को बंद किए जाने की खबर भी छपी थी।। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'ऑस्टिया में सात मस्जिद बंद और 60 इमाम निकाले गए।' स्वामी की इस पोस्ट को देखकर जावेद अख्तर बुरी तरह भड़क गए थे।
Like you were kicked out from Harvard ? You deserved it and I am sure so do these Imams . You all are the birds of the same feathers . You all spread wings to spread hate .
सुब्रमण्यम स्वामी को जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा था, 'जैसे तुम्हें हार्वर्ड से निकाला गया था? आप इसी लायक हैं। और अब मुझे विश्वास है उन इमामों ने भी कुछ ऐसा ही काम किया होगा। आप सब एक ही डाल के पंक्षी हैं। आप सभी नफरत फैलाने के लिए पंख फैलाते हैं।'
जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद लोग सुब्रमण्यम स्वामी पर जवाब देने का दवाब बनाने लगे। इसके बाद स्वामी ट्वीट किया, 'क्या मेरे पास जेट एयरवेज में डी-गैंग के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले इंसान को जवाब देने के लिए समय है? किस योग्यता के आधार पर उन्हें जेट के बोर्ड में जगह मिली थी? जेट पर मेरी चल रही जनहित याचिका के समापन की प्रतीक्षा करें। सुप्रीम कोर्ट में 2013 के WP No. 888 में एतिहाद सौदा।'
Is there any reason for me to reply to someone who represented D gang’s interests in Jet Airways and oversaw its collapse? With what qualification did he get on Jet’s Board ? Wait for conclusion of my ongoing PIL on Jet - Etihad deal in WP No. 888 of 2013 in SC