{"_id":"6135b25c75f205366d6f119f","slug":"javed-akhtar-compares-taliban-with-rss-gets-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी की मांग: RSS की तुलना तालिबान से करने पर घिरे जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- आजादी का गलत फायदा उठा रहे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गिरफ्तारी की मांग: RSS की तुलना तालिबान से करने पर घिरे जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- आजादी का गलत फायदा उठा रहे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गीतकार जावेद अख्तर अक्सर नए-नए विवादों में घिरे रहते हैं। उनके बेबाक बोल कई बार इतने भारी पड़ जाते हैं कि लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग भी करने लगते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल जावेद अख्तर ने कुख्यात संगठन तालिबान की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से कर दी है। इसके बाद से उन्हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मुंबई में स्थित उनके घर के सामने लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं देश के कई हिस्सों में उनके पुलते भी फूंके जा रहे हैं।
क्या कहा है जावेद अख्तर ने
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता भी तालिबानियों जैसी है। जो लोग आरएसएस का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए। जिस संगठन का आप समर्थन कर रहे हैं, उसमें और तालिबान में कोई फर्क नहीं है।
Javed Akhtar's mindset shows the true Talabani mindset in the name of free speech and liberalism
जावेद अख्तर के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा- इस देश में लोग अभिव्यक्ति की आजादी का गलत मतलब निकाल रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- अगर इतनी ही तकलीफ है यहां तो एक दिन तालिबानियों के साथ गुजारने में कोई हर्ज नहीं है।
3 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक यूजर ने लिखा- आप कभी पाकिस्तान से प्रेम तो कभी तालिबानियों की तुलना rss से करते है। जी हां, ये अपनी गद्दारी का परिचय रोज देते है, फिर भी खुद को डरा हुआ बताते है। एक अन्य ने लिखा- इस तालिबानी समर्थक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला
भारत में भीड़ द्वारा अल्पसंख्यकों की पिटाई की कुछ घटनाओं पर अख्तर ने कहा, 'यह पूरी तरह से तालिबान बनने का एक तरह से फुल ड्रेस रिहर्सल है। ये तालिबानी हरकतों को अपना रहे हैं। ये एक ही लोग हैं, बस नाम का फर्क है। उनके लक्ष्य और उनके बीच में भारत का संविधान आड़े आ रहा है लेकिन अगर मौका मिले तो ये इस बाउंड्री को पार कर जाएंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्तर, कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना पर अख्तर ने किया है मानहानि का केस
जावेद अख्तर ने मानहानि का एक केस कंगना रनोट के खिलाफ लगा रखा है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने टीवी पर इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने जावेद अख्तर पर कई सारे आरोप लगाए थे। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ नवंबर 2020 में मानहानि का केस दर्ज किया था। वहीं मजिस्ट्रेट ने 1 मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था जहां 25 मार्च को कंगना को जमानत मिल गई थी, लेकिन ये केस अभी भी पेंडिंग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।