इस साल सुपरस्टार शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई। एक के बाद एक दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद किंग खान की हालिया रिलीज 'डंकी' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों को खूब भा रहे हैं। इस लिस्ट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना 'निकले थे कभी हम घर से' है, जो फिल्म के सबसे आखिर आता है। इस गाने को दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं? इसे लिखने के लिए उन्होंने कितने पैसे लिए। चलिए हम आपको बताते हैं।
Dunki: गीतकार जावेद अख्तर ने रचा इतिहास, 'डंकी' के एक गाने के लिए ली इतनी मोटी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'डंकी' के 'निकले थे कभी हम घर से' गाने को लिखने के लिए जावेद अख्तर ने जितने पैसे चार्ज किए, वो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज तक हिंदी सिनेमा किसी भी गीतकार को सिर्फ एक गाने को लिखने के लिए इतने पैसे नहीं मिले। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसे लिखने के लिए 25 लाख रुपये लिए। वहीं, चर्चा ये भी है कि शुरुआत में जावेद अख्तर ने राजकुमार हिरानी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन बाद में कुछ शर्तों के बाद इस गाने को लिखने के लिए तैयार हुए।
हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर ने एक शो में खुलासा किया कि वे इसे गाने को लिखने के लिए क्यों तैयार हुए। उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर फिल्म में सिर्फ एक गाना नहीं लिखता। राजू हिरानी साहब ने मुझसे सिर्फ एक गाने के बोल लिखने को कहा। मैंने मना कर दिया, लेकिन उन्होंने जोर दिया और कहा, 'ये गाना आपके अलावा कोई नहीं लिख सकता। इसके बाद मैंने उनेके सामने कुछ शर्तें रखीं और फिर इसे लिखा।