फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कोर्ट में कंगना रणौत के पेश न होने पर भड़के जावेद अख्तर के वकील, कहा- इसके खिलाफ...

Tue, 28 Jun 2022 10:08 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 28 Jun 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar defamation case: Dhaakad Actress Kangana Ranaut to appear before Mumbai court on July 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

कंगना रणौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जावेद अख्तर की याचिका की सुनावाई के लिए अभिनेत्री को सोमवार को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश होना था। किंतु अभिनेत्री अदालत में पेश होने में विफल रहीं। जिसके बाद जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया कि कंगना रणौत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाए, क्योंकि वह कई मौकों पर अदालत में पेश नहीं हुई हैं।

Javed Akhtar defamation case: Dhaakad Actress Kangana Ranaut to appear before Mumbai court on July 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने मजिस्ट्रेट के सामने रखी यह शर्त
हालांकि, थोड़ी देर बाद, अभिनेत्री की ओर से वकील रिजवान सिद्दीकी पेश हुए और उन्होंने कहा कि अभिनेत्री 4 जुलाई को अदालत में पेश होंगी। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई अब 4 जुलाई को शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी है। बता दें कि कंगना रणौत ने मजिस्ट्रेट के समक्ष यह भी मांग रखी है कि जब उनका बयान दर्ज कराया जाएगा तब कोई भी मीडिया कोर्ट में मौजूद नहीं रहना चाहिए।

Javed Akhtar defamation case: Dhaakad Actress Kangana Ranaut to appear before Mumbai court on July 4
जावेद अख्तर-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि अभिनेत्री ले एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में फिल्म उद्योग में मौजूद एक विशेष गिरोह के बारे में बात करते वक्त जावेद अख्तर का नाम लिया था। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने यह साक्षात्कार 14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar defamation case: Dhaakad Actress Kangana Ranaut to appear before Mumbai court on July 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोर्ट में कितनी बार पेश हो चुकी हैं कंगना रणौत
बता दें कि अब तक कंगना रणौत कोर्ट में दो बार पेश हो चुकी हैं। मजिस्ट्रेट खान ने कहा था, "यह रिकॉर्ड की बात है कि समन के बाद भी, आरोपी (राणौत) दो मौकों पर ही पेश हुई हैं। एक बार मामले को ऑनबोर्ड करके और दूसरे मौके पर अदालत के खिलाफ पूर्वाग्रह का आरोप लगाने के लिए। आज तक, आरोपी अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों के परीक्षण के लिए अदालत के साथ सहयोग करने के इरादे से पेश नहीं हुई है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed