दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के चले जाने का दुख सिनेमा जगत में फैला हुआ है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि कल तक सबको हंसाने वाले सतीश अब हमारे बीच नहीं रहे। यह किसी सदमे से कम नहीं है। सिनेमा जगत के तमाम कलाकार उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सतीश के हंसमुख व्यक्तित्व को याद करते हुए गीतकार जावेद अख्तर ने एक इमोशनल पोस्ट किया।
Javed Akhtar: सतीश कौशिक की याद में जावेद अख्तर ने किया भावुक पोस्ट, कहा- महफिलों को जगाता था जो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर ने सतीश कौशिक को याद करते हुए ट्वीट किया, 'महफिलों को जगाता था जो, दोस्तों को हंसाता था जो, आज उसको यह क्या हो गया या शाम होते ही एक आग की चादर चढ़े सो गया।' सतीश के अंतिम संस्कार में जावेद अख्तर शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्त की याद में यह ट्वीट किया है।
Mehfilen ko jagata tha jo DostoN ko hansata tha jo . Aaj uss ko yeh kya hoga ya hai shaam hotay hi eik aag ki chaadar odhay hue so gaya hai
Anupam Kher: अनुपम खेर ने जिगरी यार के साथ साझा किया वीडियो, बोले- मौत जीवन का अंत है...रिश्तों का नहीं
सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में आठ मार्च को अंतिम सांस ली। इससे एक दिन पहले यानी सात मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी की थी। उस समय वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। इसके बाद आठ मार्च को वह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में उन्होंने एक निजी फार्म हाउस पर करीबियों के साथ होली पार्टी की, जिसका आखिरी वीडियो भी सामने आया था।
Satish Kaushik: अभी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त... बड़े पर्दे पर अपना अंदाज दिखाते नजर आएंगे सतीश कौशिक
सामने आए आखिरी वीडियो में दिख रहा था कि सतीश दोस्तों के साथ जमकर होली खेल रहे थे और नाच-गाकर मस्ती कर रहे थे। इसी दिन अचानक अभिनेता की तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अभिनेता का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। इस दौरान इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए थे, जिसमें अनुपम खेर, रणबीर कपूर, शाम कौशल, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और जावेद अख्तर भी शामिल हुए।
Satish Kaushik Daughter: वंशिका के 'दिल' से यूं निकले जज्बात, आंखों में आंसू ला देगी बाप-बेटी की यह तस्वीर
अपने फिल्मी करियर के दौरान सतीश ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'साजन चले ससुराल' और 'जुदाई' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। खास तौर पर उन्हें 'मिस्टर इंडिया' के कैलेंडर के नाम से जाना जाता था। वह आखिरी बार कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे, जिसमें उन्होंने बाबू जगजीवन राम का किरदार निभाया है।
Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन