फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik: मसाबा ने साझा किया नीना-अनुपम के साथ सतीश का अनदेखा फोटो, फैंस बोले- दोस्ती की अटूट मिसाल

Fri, 10 Mar 2023 12:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 10 Mar 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
satish kaushik neena gupta anupam kher rare old black and white photo shared by masaba gupta pic goes viral
नीना गुप्ता, अनुपम खेर, सतीश कौशिक की पुरानी तस्वीर - फोटो : Instagram

अभिनेता सतीश कौशिक के जाने के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। सभी सेलेब्स उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। इस बीच फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री मसाबा गुप्ता ने अपनी मां एक्ट्रेस नीना गुप्ता, अभिनेता अनुपम खेर और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। मोनोक्रोम फोटो में सभी कलाकार जवान नजर आए। मसाबा ने बिना किसी कैप्शन के इंस्टाग्राम पर फोटो कोलाज शेयर किया।

satish kaushik neena gupta anupam kher rare old black and white photo shared by masaba gupta pic goes viral
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, 'कैलेंडर के रूप में सतीश जी एक ताजा जुड़ाव था और जब मैंने नीना जी के साथ उनका एक इंटरव्यू देखा तो तब मुझे पता चला कि वह कितने बड़े दिल वाले थे। नीना जी ने बताया था कि जब मसाबा को स्कूल में दाखिले की जरूरत थी और सामने कुछ चुनौतियां थीं, तब वह कैसी उनकी मदद के लिए आगे आए।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'हिंदी सिनेमा के सितारे और पूरी प्रतिभा एक साथ।' एक अन्य कमेंट में लिखा है, 'हमने एक ऐसा बहुमुखी अभिनेता खो दिया।'

Anupam Kher: अनुपम खेर ने जिगरी यार के साथ साझा किया वीडियो, बोले- मौत जीवन का अंत है...रिश्तों का नहीं

satish kaushik neena gupta anupam kher rare old black and white photo shared by masaba gupta pic goes viral
फिल्म 'जाने भी दो यारो से' नीना गुप्ता और सतीश की एक पुरानी तस्वीर - फोटो : Instagram

इससे पहले गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मसाबा ने फिल्म 'जाने भी दो यारो से' नीना गुप्ता और सतीश की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। फोटो में दोनों कलाकार कैमरे के पीछे किसी को देख रहे थे। मसाबा ने कैप्शन में लिखा, 'शांति से रहें कौशिक अंकल। आपने मां को सबसे बड़ा तोहफा दिया। उन सभी साल में आपकी दयालुता को और आपको याद करेंगे।' एक फैन ने लिखा, 'दोस्ती की अटूट मिसाल।'

Satish Kaushik: अभी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त... बड़े पर्दे पर अपना अंदाज दिखाते नजर आएंगे सतीश कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
satish kaushik neena gupta anupam kher rare old black and white photo shared by masaba gupta pic goes viral
नीना गुप्ता और सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले गुरुवार को नीना ने अपने दोस्त सतीश को अलविदा कहते हुए एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में नीना ने कहा था, 'दोस्तों आज बहुत दुखद खबर मिली। इस दुनिया में एक ही शख्स है, जो मुझे 'नैन्सी' और मैं उन्हें 'कौशिकन' बुलाती थी। हमारी दोस्ती कॉलेज के दिनों की है।'

Satish Kaushik Daughter: वंशिका के 'दिल' से यूं निकले जज्बात, आंखों में आंसू ला देगी बाप-बेटी की यह तस्वीर

विज्ञापन
satish kaushik neena gupta anupam kher rare old black and white photo shared by masaba gupta pic goes viral
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में आठ मार्च को दिल्ली में निधन हो गया। वह एक अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में 'मिस्टर इंडिया', 'साजन चले ससुराल' और 'जुदाई' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपने काम के लिए पहचान हासिल की। सिनेमा इंडस्ट्री में उन्हें 'मिस्टर इंडिया' में निभाए किरदार 'कैलेंडर' से खास पहचान मिली।

Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed