फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वारिस पठान के बयान पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- तुम्हें 15 करोड़ मुसलमानों का ठेका किसने दिया

Fri, 21 Feb 2020 08:45 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 21 Feb 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar lashes out waris pathan on his controversial statement
javed akhtar - फोटो : Social Media

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व विधायक वारिस पठान के विवादित बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां कई पार्टिया इसकी जमकर आलोचना कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी वारिस पठान को जमकर लताड़ लगा रही हैं। स्वरा भास्कर और राहुल महाजन के बाद अब गीतकार जावेद अख्तर ने वारिस पठान को फटकार लगाई है।

Javed Akhtar lashes out waris pathan on his controversial statement
javed akhtar - फोटो : Social Media

जी न्यूज के मुताबिक, कोल्हापुर के एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने वारिस पठान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वारिस पठान को मुस्लिम लीग की मानसिकता वाला बताया। जावेद अख्तर ने कहा, आजादी के बाद भी देश में मुस्लिम लीग की मानसिकता पूरी तरह नहीं गई थी और इसका उदाहरण वारिस पठान जैसे लोग हैं। तुम किसके नौकर हो... तुम्हें 15 करोड़ मुसलमानों का ठेका किसने दिया है?'

Javed Akhtar lashes out waris pathan on his controversial statement
वारिस पठान - फोटो : ANI

क्या कहा था वारिस पठान
वारिस पठान ने कहा था, 'वे कहते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है, अभी तो केवल शेरनियां बाहर आई हैं और आप पसीना-पसीना होने लगे हैं। तब क्या होगा जब हम सभी साथ आ जाएंगे। 15 करोड़ हैं लेकिन सौ पर भी भारी हैं, ये याद रखना।' पठान ने ये बयान असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में ही दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar lashes out waris pathan on his controversial statement
Waris Pathan and Rahul Mahajan - फोटो : Social Media

राहुल महाजन ने दिया था जवाब
राहुल महाजन ने ट्विटर पर लिखा, 'ये कौन है वारिस पठान? जिस गली, जिस नुक्कड़ में बोले आऊंगा, अकेला आऊंगा, और बताऊंगा कि शेर कौन है और गीदड़ कौन। जब तक ऐसे दो कौड़ी के नेता किसी समाज का नेतृत्व करेंगे, समाज प्रगतिशील बन ही नहीं पाएगा।'
 

विज्ञापन
Javed Akhtar lashes out waris pathan on his controversial statement
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला

स्वरा भास्कर ने भी लताड़ा
वारिस पठान के इस बयान स्वरा भास्कर ने कहा कि, 'बैठ जाओ चचा, अगर आप कुछ फायदेमंद नहीं कह सकते हैं तो कुछ भी मत बोलो। बकवास, गैर जिम्मेदार और बेहद निंदनीय बयान। ऐसे बयान केवल आंदोलन को नुकसान ही पहुंचाएंगे।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed