दिल्ली में हुई हिंसा में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों की संख्या 300 से ज्यादा बताई जा रही। बीते दिनों हुए दंगों में दंगाइयों ने जमकर आम लोगों को नुकसान पहुंचाया। कहीं घरों को आग के हवाले कर दिया गया तो कहीं दुकानों में लूटपाट की गई। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के हालात की समीक्षा की तो वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिंसा प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया। अब दिल्ली पुलिस लगातार हिंसा में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन पर हिंसा भड़काने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच गीतकार जावेद अख्तर ने ताहिर हुसैन को लेकर एक ट्वीट किया है।
ताहिर हुसैन पर जावेद अख्तर का बयान और स्वरा भास्कर पर हिंसा भड़काने का आरोप, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो शुरुआत से ही CAA और NRC का विरोध करती रही हैं। लेकिन उनके हालिया भाषण को दिल्ली में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार माना जा रहा हैं। और इसी के चलते अब ट्विटर पर #ArrestSwaraBhasker #SwaraBhaskerMurderer ट्रेंड कर रहा है।
स्वरा भास्कर पर लगा दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
सलमान खान के साथ साल 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही और भाग्यश्री रातों-रातों बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। भाग्यश्री ने साल 1990 में अपने दोस्त हिमालय दासानी से शादी की थी। दोनों का रिश्ता आज भी कायम है। इस बीच भाग्यश्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो अपने पति से डेढ़ साल तक अलग रही थीं।
शादी के 30 साल बाद भाग्यश्री ने किया चौंका देने वाला खुलासा, डेढ़ साल तक पति से रही थीं अलग
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सना खान का कुछ दिन पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड डांसर और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस से ब्रेकअप हुआ है। तब से सना काफी दुखी नजर आ रही हैं। हालांकि वो अपने आप को संभालने की काफी कोशिश करती हैं। लेकिन हाल ही में सना का दुख एक बार फिर सामने आया। एक इवेंट के दौरान सना स्टेज पर फफक कर रो पड़ीं।
ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद स्टेज पर फफक कर रो पड़ीं सना खान, ऑडियंस ने बजाई तालियां
एक्ट्रेस हेजल कीच को गुरबसंत कौर नाम से भी जाना जाता है। हेजल ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ शादी के बाद ये नाम अपना लिया था। हेजल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। हेजल ने ब्रिटिश की कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है । इसके अलावा हेजल ने कुछ बॉलीवुड फिल्में भी कीं । जिसमें 'बिल्ला' और 'बॉडीगार्ड' शामिल हैं । साथ ही साल 2013 में हेजल ने बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था । हेजल 28 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं ।
हेजल कीच और युवराज सिंह की इस तरह शुरू हुई थी लव स्टोरी, देखें इस कपल की शादी का एलबम