फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे की दूसरी शादी पर बोले जावेद अख्तर, फरहान ने तो इस बारे में मुझसे नहीं बताया लेकिन...

Sun, 12 Jan 2020 04:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 12 Jan 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar On Marriage Of Farhan Akhtar And Shibani Dandekar
फरहान, शिबानी, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter

बी टाउन में इन दिनों फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरें चल रही हैं। खबर है कि दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी का मन बना चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि फरहान अपनी अपकमिंग फिल्म 'तूफान' के बाद शिबानी दांडेकर के साथ शादी करेंगे। अब इस मामले में फरहान के पिता जावेद अख्तर का बयान आया है।

Javed Akhtar On Marriage Of Farhan Akhtar And Shibani Dandekar
javed akhtar - फोटो : Social Media
जावेद अख्तर से जब फरहान की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मैंनें अभी आपसे शादी के बारे में सुना है। मैं एक दिन पहले फरहान के जन्मदिन पर उसके साथ था, उसने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन आप जानते हैं, बच्चे बहुत कुछ छुपाते हैं।
Javed Akhtar On Marriage Of Farhan Akhtar And Shibani Dandekar
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : Amar Ujala

जावेद अख्तर ने शिवानी दांडेकर के बारे में कहा कि मैं उससे कई बार मिला हूं। वह बहुत प्यारी लड़की है।फिलहाल अब तक इस खबर पर फरहान या फिर शिबानी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि अभी शादी की अंतिम तारीख तय नहीं हुई है लेकिन फरहान और शिबानी ने अपने इस खास दिन की तैयारी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar On Marriage Of Farhan Akhtar And Shibani Dandekar
farhan akhtar, shibani dandekar - फोटो : social media
हाल ही में फरहान अख्तर के जन्मदिन पर शिबानी ने उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ पोस्ट में शिबानी ने लिखा, 'मेरे जीवन में खुशियां और प्यार का जादू भरने के लिए आपका धन्यवाद। आप मुझे अब तक मिले सबसे अच्छे व्यक्तियों में से एक हैं। असल में दुनिया को आपके ही जैसे और ज्यादा लोगों की आवश्यकता है।'
विज्ञापन
Javed Akhtar On Marriage Of Farhan Akhtar And Shibani Dandekar
Farhan, Adhuna and daughters - फोटो : instagram
फरहान की ये दूसरी शादी होगी। फरहान ने इससे पहले अधूना से शादी कर चुके हैं। दोनों ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में शादी की थी। पहली बार दोनों की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। दोनों ने शादी के 17 साल बाद 2017 में अलगाव का फैसला लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed