मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) के सड़क हादसे की खबर सुनकर आम हो या खास हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सलामती की दुआ करने लगे तो वहीं फिल्मी सितारे उनसे मिलने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच हर कोई ये जानने का इच्छुक है कि आखिर अब दिग्गज अभिनेत्री की तबीयत कैसी है। शबाना की तबीयत को लेकर बॉलीवुड के जाने माने गीतकार-लेखक और आजमी के पति जावेद अख्तर ने बयान जारी किया है।
अस्पताल में भर्ती हैं शबाना आजमी, जावेद अख्तर ने बताया अब कैसी है तबीयत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा- 'शबाना के आंतरिक अंगों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह स्थिर हैं और सेहत में सुधार हो रहा है। शुभचिंतकों की दुआएं असर कर रही हैं।' जावेद अख्तर से पहले शनिवार को कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल के एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ डॉ. संतोश शेट्टी ने शबाना आजमी की तबीयत को लेकर बयान जारी किया था। इस बयान में उन्होंने कहा था- 'हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की देखरेख में हैं।'
अस्पताल में शबाना से मिलने के लिए सितारे लगातार पहुंच रहे हैं। अस्पताल के बाहर अनिल कपूर, शबाना आजमी की भतीजी और अभिनेत्री तब्बू, फराह नाज, फरहान अख्तर, शिबानी डांडेकर,बिजनेसमैन अनिल अंबानी , टीना अंबानी, सतीश कौशिक स्पॉट हुए।
शबाना आजमी सड़क हादसे का शिकार 18 जनवरी को हुई थीं। यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। शबाना की कार एक ट्रक से टकरा गई थी जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद खालापुर में ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि कार ड्राइवर की रैश ड्राइविंग की वजह से कार की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक से भिड़ंत हो गई।
सड़क हादसे में चोटिल हुईं शबाना आजमी को उस वक्त नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज अब भी जारी है। पुलिस ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एएनएआई के ट्वीट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि चूंकि इस केस में आरोपी को बेल मिल जाती है। इसलिए कार ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। नोटिस जारी कर दिया गया है।
Police says that these are bailable offences so he need not be arrested but he has been issued a notice. https://t.co/qBfPoNoDDU
शबाना आजमी के लिए पीएम मोदी ने किया था ट्वीट, इस अभिनेत्री ने किया कॉपी, हुईं ट्रोल