मशहूर गीतकार जावेद अख्तर सिनेमा और गानों से अलग तमाम राजनीतिक और सामाजिक मसलों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उनके बेटे फरहान अख्तर किस धर्म को मानते हैं? बता दें कि जावेद अख्तर खुद को नास्तिक बताते हैं। वह किसी धर्म में यकीन नहीं करते। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी अक्सर यह जानने में रहती है कि उनके बच्चे आखिर किस धर्म का पालन करते हैं। गीतकार ने खुद इसका खुलासा किया है।
Javed Akhtar-Farhan: किस धर्म को मानते हैं फरहान और उनकी बेटियां? पिता जावेद अख्तर ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनके बच्चे उन्हीं की तरह नास्तिक हैं। वे भी किसी धर्म को नहीं मानते हैं। इतना ही नहीं, जोया और फरहान के साथ-साथ जावेद अख्तर की पोतियां भी धर्म में विश्वास नहीं रखती हैं। गीतकार ने खुलासा किया कि उनके बेटे फरहान अख्तर ने अपनी बेटियों के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म सेक्शन में 'नॉन एप्लिकेबल' लिखा है।
बता दें कि एक बातचीत के दौरान जावेद अख्तर से एक प्रशंसक ने पूछा कि उन्होंने अपने बच्चों को जिंदगी की सबसे बड़ी सीख क्या दी है? इस पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता आप सीख को किसी क्रैश कोर्स की तरह दे सकते हो। मेरा मानना है कि बच्चे वह चीजें सीखते हैं, जो वह अपने माता-पिता को करते हुए देखते हैं। बच्चें वे चीजें नहीं करते, जो आप उन्हें करने के लिए कहते हैं'।
Section 108: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सेक्शन 108' से अनीस बज्मी ने खींचे अपने हाथ, कारण बता किया हैरान
जावेद अख्तर ने आगे कहा कि 'बच्चे यह देखते हैं कि उनके माता-पिता जिंदगी में किस चीज को ज्यादा महत्व देते हैं। मेरे खुद के बच्चों ने भी वही चीजें सीखीं, जो उन्होंने हमें करते हुए देखा। मेरे दोनों बच्चें जोया और फरहान धर्म पर विश्वास नहीं करते। वे दोनों नास्तिक हैं। फरहान ने तो अपनी दोनों बेटियों के बर्थ सर्टिफिकेट में रिलिजन सेक्शन में लिखा है नोट एप्लिकेबल।'
Atlee-Deepika Padukone: दीपिका के अभिनय के मुरीद हुए एटली, बोले- डायलॉग से ज्यादा वह अपनी आंखों से बोलती हैं
बताते चलें कि जोया और फरहान अख्तर जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के बच्चे हैं। फरहान अख्तर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बीते वर्ष अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से दूसरी शादी रचाई थी। अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी से फरहान अख्तर की दो बेटियां- अकीरा और शाक्य हैं। जावेद अख्तर की बेटी जोया मशहूर फिल्म निर्देशक हैं।
MAMI 2023: प्रियंका चोपड़ा ने की मामी फिल्म फेस्टिवल की ग्लैमरस शुरुआत, हंसल की फिल्म से स्क्रीनिंग की बोहनी