फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैंने इसके बारे में...'

Fri, 18 Sep 2020 02:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 18 Sep 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar talks about alleged usage of drugs in Bollywood parties
जावेद अख्तर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की ओर से उठाए गए बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे की अब हर ओर चर्चा कर रही है। अब तक इस मुद्दे पर कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कई सितारों ने जहां कंगना के दावों और बयानों की आलोचना की है, वहीं कई ने उनकी बातों को सही बताया है। अब ड्रग्स के मुद्दे पर मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Javed Akhtar talks about alleged usage of drugs in Bollywood parties
जावेद अख्तर

जावेद अख्तर बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो कई मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जानते जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने इन दिनों चर्चा में चल रहे बॉलीवुड में ड्रग्स के विषय पर भी बात की। इस मुद्दे पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है और ड्रग्स समाज की दुर्भावना है। 

Javed Akhtar talks about alleged usage of drugs in Bollywood parties
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

जावेद अख्तर ने कहा, 'जहां तक ड्रग्स का सवाल है, यह समाज की दुर्भावना है। मैंने इसके बारे केवल सुना है। मैंने अपनी आखों से कभी ड्रग्स नहीं देखा है, लेकिन मैंने सुना है कि युवा इसका इस्तेमाल करते हैं। यह केवल फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज की वर्तमान समस्या है। इस पर गौर किया जाना चाहिए।' साथ ही जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि उन्होंने नहीं पता कि ड्रग्स गैरकानूनी है या कानूनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar talks about alleged usage of drugs in Bollywood parties
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : ANI

इसके अलावा जावेद अख्तर ने बॉलीवुड के और भी कई मुद्दों पर अपनी राय दी है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उस समय से चर्चा में है जब कंगना रणौत ने बीते दिनों ट्विटर पर कहा था कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं हाल ही में अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने भी संसद में बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था। 

विज्ञापन
Javed Akhtar talks about alleged usage of drugs in Bollywood parties
जया बच्चन, कंगना रणौत, रवि किशन - फोटो : PTI, Twitter

रवि किशन के बयान के बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जया बच्चन ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से रवि किशन पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम नहीं कर सकते। वहीं जया बच्चन के इस बयान की अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्विटर पर आलोचना की। इसके बाद इस मुद्दे पर कई फिल्मी सितारे और कंगना रणौत आमने-सामने है। अब तक ड्रग्स के मुद्दे पर कई सितारे बोल चुके हैं। 


पढ़ें: कंगना रणौत की टिप्पणी पर सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया! कहा- 'कम जानने वाले हमेशा ज्यादा बोलते हैं'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed