फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन ने पीएम मोदी को अलग अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री से मिला ये शानदार जवाब

Fri, 18 Sep 2020 02:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 18 Sep 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi revert on Milind Soman Birthday Wish
पीएम नरेंद्र मोदी, मिलिंद सोमन - फोटो : Twitter/Instagram: @milindushasoman

17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर पीएम मोदी को दुनियाभर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं। चाहे आम लोग हों, नेता- मंत्री हों या फिल्म जगत की हस्तियां हों, हर किसी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लेकिन इस मौके पर पीएम का सबसे ज्यादा ध्यान जिस बर्थडे विश ने खींचा, वो सुपर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन का सोशल मीडिया पोस्ट रहा।

PM Narendra Modi revert on Milind Soman Birthday Wish
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी और अपने परिवार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। मिलिंद का बधाई देने का अंदाज पीएम मोदी को इतना पसंद आया कि उन्होंने खुद मिलिंद को रिप्लाई किया।

PM Narendra Modi revert on Milind Soman Birthday Wish
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके 70 वें जन्मदिन पर मैं अच्छे स्वास्थ्य और आपके अच्छे व सक्रिय विपक्ष की कामना करता हूं, ताकि आप हमारे महान देश के लिए और भी बेहतर कार्य कर सकें।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi revert on Milind Soman Birthday Wish
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter @BJPLive

मिलिंद सोमन का विश करने का तरीका और उन्होंने जो लिखा वो पीएम मोदी को इतना पसंद आया कि वो भी इसका रिप्लाई किए बिना नहीं रह पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने मिलिंद के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए और महत्वाकांक्षी सोच के लिए धन्यवाद।' अब ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ ही देर में इसे हजारों लोगों ने लाइक कर दिया है।
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi revert on Milind Soman Birthday Wish
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

बात करें मिलिंद सोमन के बारे में तो वो 90 के दशक के सुपर मॉडल रहे हैं। मिलिंद की फैन फोलोइंग बहुत है। उनके फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। मिलिंद 55 साल की उम्र में भी नौजवान कलाकारों की तरह हैं। कुछ वक्त पहले वो 'फोर मोर शॉट्स' वेब सीरीज में नजर आए थे। इसके अलावा मिलिंद को कई फिल्मों, एलबम में देखा गया है। मिलिंद सुपर मॉडल कॉन्टेस्ट के जज भी रह चुके हैं।

पढ़ें: She-Hulk: आ रही है ‘हल्क’ की बहन ‘शी-हल्क’, राइटर व डायरेक्टर फाइनल होने के बाद काम में आई तेजी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed