जब भी शाहरुख खान और करण जौहर साथ काम करते हैं कमाल करते हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और माय नेम इज खान समेत तमाम फिल्में इस बात का उदाहरण हैं। अब फिल्मी गलियारों में एक बार फिर ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने वाली है। हालांकि, इस बार दोनों किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि, करण जौहर के पॉपुलर चैट शो के लिए साथ आ रहे हैं।
Shah Rukh Khan: फिर धमाका करने वाले हैं शाहरुख खान और करण जौहर? आर्यन भी होंगे हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर के चैट शो में शाहरुख खान पहले मेहमान बनकर आएंगे। हाल ही में ट्विटर पर हुई एक बातचीत में करण जौहर से एक फैन ने पूछा कि क्या वह शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं? इस पर करण जौहर ने कहा, 'मेरे से कोई सीक्रेट्स मत पूछिए, मैं आपको कोई झूठ नहीं बताऊंगा।'
कहा तो यह भी जा रहा है कि इस चैट शो में शाहरुख खान के साथ उनके बेटे आर्यन खान भी शिरकत करते नजर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो यह पहला मौका होगा जब आर्यन खान पहली बार टेलीविजन पर अपने पिता के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस एपिसोड की शूटिंग होना अभी बाकी है और शो कब प्रसारित होगा, इसे लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।
Manny Coto Dies: एमी विजेता प्रोड्यूसर मैनी कोटो का 62 की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान
बात आर्यन खान की करें तो इन दिनों वह अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के जरिए वह बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इस वेब सीरीज को शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट लाने वाला है। कहा जा रहा है कि इसकी कहानी 'स्टारडम' के मतलब और फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द होगी। जून में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
Swastika Mukherjee: अनुपम खेर पर स्वास्तिका मुखर्जी का कटाक्ष? रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका बनी वजह
बात शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की करें तो इन दिनों वह फिल्म 'जवान' को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका प्रिव्यू लॉन्च हुआ है। इसमें शाहरुख खान कई अलग-अलग लुक में नजर आए हैं, जिनमें उनका गंजा लुक भी शामिल है और यह इंटरनेट पर छाया हुआ है। 'जवान' के अलावा शाहरुख खान की झोली में फिल्म 'डंकी' भी है।
Badshah: 'आदिपुरुष' के बजट पर रैपर बादशाह का तंज, नेशनल टीवी पर बयान से उड़ाईं फिल्म की धज्जियां