फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tun Tun: बचपन में उठ गया था मां-बाप का साया, भाई की भी हुई थी हत्या, ऐसे बनीं टुनटुन बॉलीवुड की पहली कॉमेडियन

Tue, 11 Jul 2023 09:05 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 11 Jul 2023 09:05 AM IST
विज्ञापन
Tun Tun Birthday Know some unknown facts about actress life and career
टुनटुन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की पहली हास्य कलाकार टुनटुन ने 60 के दशक में दर्शकों को खूब हंसाया। उन्हे देखते ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में जन्मीं टुनटुन का असली नाम उमा देवी खत्री था। लेकिन मोटे होने की वजह से उन्हें लोग टुन टुन बुलाने लगे थे। बचपन मे ही टुनटुन के माता-पिता का निधन हो गया था। उनका पालन पोषण चाचा ने किया। 11 जुलाई को जन्मी टुनटुन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। वह एक गायिका बनाना चाहती थीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बात करेंगे उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों की। तो चलिए शुरू करते हैं...

Tun Tun Birthday Know some unknown facts about actress life and career
टुनटुन - फोटो : सोशल मीडिया

संगीत की कोई औपचारिक तालीम न होने पर भी उनकी आवाज में एक खास मिठास थी। उनके संगीत पर नूरजहां और शमशाद बेगम का प्रभाव साफ नजर आता था। टुनटुन को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था। वो अक्सर रेडियो से गाने सुनकर उसका रियाज किया करती थीं। टुनटुन की बचपन से ही तमन्ना थी कि मुंबई जाकर गायकी में अपना करियर बनाएं, लेकिन उस दौर में लड़कियों का पढ़ाई करना तक मुश्किल था। तो गायिका बनना तो दूर की बात थी। लेकिन उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड के पर्दे पर चमकना लिखा

Tun Tun Birthday Know some unknown facts about actress life and career
टुनटुन - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन उनकी एक सहेली उनके गांव गई थी, जो मुंबई में कई फिल्म वालों को जानती थी। उसके साथ टुनटुन मुंबई चली आईं। मुंबई आकर उन्होंने संगीतकार नौशाद से मिलीं। नौशाद के सामने वो जिद पर अड़ गईं कि अगर उन्हें गाने का मौका नहीं मिला, तो वो उनके बंगले से समुद्र में कूद जाएंगीं। जिसके बाद नौशाद साहब ने टुनटुन का छोटा सा ऑडिशन लिया और उनकी आवाज से प्रभावित होकर उन्हें तुरंत काम दे दिया। दिल्ली में किसी ने उन्हें निर्देशक नितिन बोस के असिस्टेंट जव्वाद हुसैन का पता दिया था। वो मुंबई आकर उनसे मिलीं और उन्होंने ही टुनटुन को पनाह दी। वर्ष 1947 में उन्हें पहली बार गाने का मौका मिला। टुन टुन का पहला गीत फिल्म 'दर्द' में 'अफसाना लिख रही हूं' था। ये गाना सुपरहिट हुआ और टुनटुन की किस्मत चमक गई।

यह भी पढ़ें:  अभिषेक और सैयामी की फिल्म का इस दिन होगा प्रीमियर, सितारों ने कही दिल को छू लेने वाली ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Tun Tun Birthday Know some unknown facts about actress life and career
टुनटुन - फोटो : सोशल मीडिया

टुन टुन का ये गाना एक पाकिस्तानी अख्तर अब्बास काजी को इतना पसंद आया कि वो अपना मुल्क छोड़कर भारत आ गए और टुन टुन से शादी कर ली। अख्तर टुन टुन के पुराने जानने वाले थे। इसके बाद तो टुन टुन ने लगातार करीब 45 गाने गाए। बच्चा होने के बाद टुन टुन का वजन लगातार बढ़ता जा रहा था। लेकिन नौशाद ने उनकी अभिनय प्रतिभा को पहचाना और फिल्म 'बाबुल' में काम करने का मौका दिया। टुन टुन का किरदार लोगों को बेहद पसंद आया और देखते ही देखते वो एक कॉमेडी एक्ट्रेस बन गईं।

यह भी पढ़ें: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हिट होने के बाद असमंजस में पड़ गई थीं हुमा, बोलीं- रोने के लिए कंधा तो था...

विज्ञापन
Tun Tun Birthday Know some unknown facts about actress life and career
टुनटुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने पांच दशक के करियर में टुनटुन ने करीब 200 फिल्मों में काम किया। 90 के दशक में पति की मौत के बाद उन्होंने फिल्मों से खुद को अलग कर लिया। उनकी मशहूर फिल्मों में 'आरपार', 'प्यासा', 'मिस्टर ऐंड मिसेज फिफ्टी फाइव' और 'मोम की गुड़िया' शामिल हैं। टुनटुन के पेरेंट्स और भाई की हत्या जमीन विवाद में कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका न इरफान, इस एक्टर के पास हैं सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्में करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed