फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Prevue: कॉपी पेस्ट हैं जवान प्रिव्यू के कई सीन्स, शाहरुख के लुक ने दर्शकों को याद दिला दीं ये फिल्में

Mon, 10 Jul 2023 11:01 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 10 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan starrer jawan prevue scenes copies from aparichit baahubali dark knight read story to know more
फिल्म जवान का लुक - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। किंग खान के फैंस उनकी इस मचअवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज यानी 10 जुलाई को फिल्म का प्रिव्यू ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म मेकर एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के कई अलग-अलग और धांसू  लुक दिखाए गए, जिसे देखने के बाद फैंस जवान के रिलीज होना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

shahrukh khan starrer jawan prevue scenes copies from aparichit baahubali dark knight read story to know more
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

जारी हुए इस फिल्म के ट्रेलर के आखिरी हिस्से में जब शाहरुख सिर से पट्टियां हटाते हैं, तो उनका गंजा लुक पर्दे पर दिखाई देता है। बादशाह के इस लुक की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मगर सुपरस्टार को इस लुक में देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई है । इतना ही अभिनेता प्रिव्यू ट्रेलर में और भी अलग-अलग लुक में नजर आए हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई स्टार्स हैं, जो किंग खान से पहले उस लुक में काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं आइए जानते हैं....

shahrukh khan starrer jawan prevue scenes copies from aparichit baahubali dark knight read story to know more
जवान,अपरिचित - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज हुए इस प्रिव्यू ट्रेलर में शाहरुख आधे चेहरे पर मास्क लगाए नजर आते हैं, जिसे देखने के बाद फैंस के बीच उनका क्रेज और बढ़ गया है। मगर उनसे पहले भी साल में आई फिल्म अपरिचित में अभिनेता चियान विक्रम भी इस लुक में नजर आए थे। फिल्म में अपनी एक्टिंग से उन्होंने काफी वाहवाही बटोरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan starrer jawan prevue scenes copies from aparichit baahubali dark knight read story to know more
जवान, लायन किंग - फोटो : social media

इसके बाद प्रीव्यू वीडियो के एक सीन में  एक बच्चों को बिल्कुल प्रभास की फिल्म बाहुबली वाले अंदाज में हाथों में उठाते दिखाया गया है, जो बाहुबली से कॉपी पेस्ट किया हुआ लग रहा है। वहीं,  ऐसा ही एक सीन द लॉयन किंग में भी फिल्माया गया है।

विज्ञापन
shahrukh khan starrer jawan prevue scenes copies from aparichit baahubali dark knight read story to know more
जवान, डार्कमैन - फोटो : social media

चेहरे पर पट्टी बांधे 'जवान' में शाहरुख का लुक लोगों को फिल्म 'डार्क मैन' की याद दिलाता है। वहीं, पट्टियों में लिपटे किंग खान का धांसू लुक हॉलीवुड वेब सीरीज 'मून लाइट' से काफी हद तक मैच हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed