फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan 2: 'जवान 2' के लिए 'आजाद' को है वीजा का इंतजार, शाहरुख के इस जवाब ने बढ़ाई सीक्वल को लेकर बेचैनी

Sun, 10 Sep 2023 08:26 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 10 Sep 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
Jawan actor Shah Rukh Khan Did confirm Jawan 2 Netizens think he dropped major hint of sequel
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा  रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। एसआरके की 'जवान' को दर्शकों से टिकट खिड़की पर बेहद प्यार मिल रहा है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 202.73 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। इस बीच एसआरके के एक ट्वीट ने फैंस के बीच 'जवान' के सीक्वल को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है। 


 
Jawan actor Shah Rukh Khan Did confirm Jawan 2 Netizens think he dropped major hint of sequel
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी हां, हाल ही में किंग खान ने एक्स (ट्विटर) पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दिए। जवान को दुनियाभर में मिल रहे इतने प्यार का वीडियो अभिनेता अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस को धन्यवाद दे रहे हैं।

Jawan actor Shah Rukh Khan Did confirm Jawan 2 Netizens think he dropped major hint of sequel
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

फैन ने उनसे पूछा, "सर काली के साथ 'डील' क्यों नहीं कर रहे। मैं विजय सेतुपति सर का बहुत बड़ा फैन हूं! @iamsrk।" शाहरुख खान ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं...पर काली का काला धन तो ले लिया, अब देखो दूसरों के भी स्विस बैंकों से लेकर आता हूं...बस वीजा का ही इंतजार कर रहा हूं। हा हा!'' "

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan actor Shah Rukh Khan Did confirm Jawan 2 Netizens think he dropped major hint of sequel
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच सुपरस्टार के एक फैन ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की और पूछा फिल्म में 'आजाद' ने कोई सौदा क्यों नहीं किया और काली यानी विजय सेतुपति को मार डाला। शाहरुख ने उन्हें जो जवाब दिया वह सीक्वल के लिए बड़ा संकेत माना जा सकता है। फिल्म में काली को हराने के बाद, एसटीएफ अधिकारी माधवन नायक आजाद (शाहरुख खान) और उनकी टीम को स्विट्जरलैंड भेजते हैं और एक दूसरे मिशन के लिए स्विस बैंकों को निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन
Jawan actor Shah Rukh Khan Did confirm Jawan 2 Netizens think he dropped major hint of sequel
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही शाहरुख ने अपना जवाब साझा किया लोगों ने अनुमान लगाया कि अभिनेता ने जवान 2 के बारे में बात कर रहे है। एक यूजर ने पूछा, "जवान 2 चालू है?" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "सीक्वल की पुष्टि हो गई।" एक फैन ने लिखा, "जवान 2 सिर्फ विक्रम राठौड़ के साथ।" एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "विक्रम राठौड़ की कहानी जवान 2 की जुबानी।" 

यह भी पढ़ें- Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म 'फाइटर' में होगा पार्टी एंथम, जानें कब और कहां शूट होगा गाना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed