बॉलीवुड में यूं तो कई सुपरस्टार्स हैं, लेकिन शाहरुख, सलमान और आमिर खान का स्टारडम बाकियों के मुकाबले में काफी अधिक है। बॉक्स ऑफिस पर तीनों खानों की फिल्में जबर्दस्त प्रदर्शन करती हैं। 90 के दशक से ही ये तीनों खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। इंडस्ट्री की हर एक्ट्रेस इनके साथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तीनों खान के साथ फिल्मों में अभिनय किया है।
Bollywood: तीनों खान के साथ खूब जमीं इन अभिनेत्रियों की जोड़ी, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी ने शाहरुख, सलमान और आमिर, तीनों के साथ कई फिल्मों में काम किया है। शाहरुख के साथ उनकी पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है थी। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसके बाद वह आमिर की फिल्म गुलाम ने देखी गई थीं। यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वह सलमान के साथ भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।
करीना कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे उम्दा अभिनेत्री में शामिल किया जाता है। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री के साथ इंडस्ट्री का हर एक स्टार फिल्म में काम करना चाहता है। करीना भी उन अभिनेत्री में से एक हैं जिन्होंने तीनों खान के साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं।
90 के दशक में करिश्मा का जलवा फिल्म इंडस्ट्री में खूब देखने को मिलता था। उस समय हर बड़े फिल्म निर्माता उन्हें अपने फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे। करिश्मा कपूर की जोड़ी भी तीनों खान के साथ खूब जम चुकी है। तीनों खान के साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं।
धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 90 के दशक में टॉप की अभिनेत्री में से एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। बड़े पर्दे पर तीनों खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है।