{"_id":"64f753158bbf0832e801bfe9","slug":"these-comedians-beat-stars-in-terms-of-earning-kapil-sharma-johny-lever-rajpal-yadav-2023-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comedians Net Worth: इन कॉमेडियंस के नाम का बजता है डंका, नेटवर्थ में बॉलीवुड सितारों को देते हैं कड़ी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Comedians Net Worth: इन कॉमेडियंस के नाम का बजता है डंका, नेटवर्थ में बॉलीवुड सितारों को देते हैं कड़ी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:13 AM IST
सार
मनोरंजन जगत के ये कॉमेडियंस अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से करोड़ों लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। साथ ही ये कमाई के मामले में बॉलीवुड सितारों को भी टक्कर देते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कॉमेडियंस का नेटवर्थ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक के सितारों की कमाई को लेकर हर एक फैन काफी उत्साहित रहता है। साथ ही ये सेलेब्स हर वर्ष अपनी कमाई के जरिए दूसरे स्टार्स को कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं। लिस्ट में कभी-कभी जबर्दस्त उठापटक भी देखने को मिलती है। इनकी लैविश लाइफस्टाइल से लेकर कार कलेक्शन तक सबकुछ फैंस का खासा ध्यान आकर्षित करता है। इसके उलट इंडस्ट्री से जुड़े कुछ कॉमेडियन भी हैं, जो आज के समय में अपनी कमाई से सितारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सबको हंसाने वाले इन कॉमेडियंस ने मेहनत के दम पर अपना इम्पायर खड़ा किया है, जो काबिल-ए-तारीफ है। तो चलिए आपको भारत के मशहूर कॉमेडियन और उनकी नेटवर्थ बताते हैं-
2 of 7
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा की गिनती आज के समय में भारत के सबसे सफल कॉमेडियन्स में होती है। इनका 'द कपिल शर्मा शो' भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी शो है। कॉमेडी के अलावा कपिल फिल्मों में भी अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुके हैं। साथ ही यह विदेशों में भी तमाम स्टेज शो करके करोड़ों कमाते हैं। कपिल को जल्द ही करीना कपूर और तब्बू के साथ 'द क्रू' में देखा जाएगा। वहीं, कॉमेडियन की नेटवर्थ की बात करें तो, यह तकरीबन 280 करोड़ रुपए है।
3 of 7
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
अली असगर कॉमेडी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। एक बेहतरीन स्टैंड-अप कॉमेडियन होने के साथ-साथ अली एक सफल अभिनेता भी हैं। कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने टैलेंट का जादू चला चुके अली ने सबसे ज्यादा वाहवाही 'द कपिल शर्मा शो' में अपने दादी के किरदार से बटोरी। रिपोर्ट की मानें तो, अली की कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपए है।
राजपाल यादव अपनी कॉमिक टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अभिनेता जिस फिल्म से जुड़ जाते हैं, उसे लेकर फैंस का उत्साह बढ़ जाता है। हर एक फिल्म में राजपाल अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। वर्षों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे राजपाल यादव कमाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, राजपाल की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए आंकी गई है।
कृष्णा अभिषेक भारत के सबसे चहेते कॉमेडियंस में से एक हैं। कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके कृष्णा किसी शो में अपनी मिनटों की परफॉर्मेंस के लिए करोड़ों वसूलते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में सपना के किरदार से उन्हें और ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई। रिपोर्ट की मानें तो, कृष्णा अभिषेक की नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।