फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyamani: प्रियामणि को एटली से मिला 'धोखा'! 'जवान' की अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 15 Sep 2023 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 15 Sep 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Jawan Actress Priyamani Revealed director Atlee assured her scenes with Vijay
प्रियामणि, एटली - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' ने पिछले गुरुवार (सात सितंबर) से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा रही है। यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और आने वाले समय में कई कीर्तिमान स्थापित करती हुई दिख सकती है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म को लेकर अभिनेता शाहरुख खान समेत सभी कलाकारों की तारीफ की जा रही है। अभिनेत्री प्रियमणि को भी उनके रोल के लिए काफी सराहना मिल रही है।


The Great Indian Family: द ग्रेट इंडियन फैमिली का गाना साहिबा हुआ रिलीज, विक्की-मानुषी के दिखे गजब डांस मूव्स

Jawan Actress Priyamani Revealed director Atlee assured her scenes with Vijay
एक्ट्रेस प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख की ऑल-गर्ल स्क्वाड की सदस्य लक्ष्मी की भूमिका निभाई है> इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी कि इसमें तमिल स्टार दलपति विजय भी कैमियो करते दिखेंगे। हालांकि, रिलीज के बाद यह महज अफवाह निकली। इस बीच प्रियामणि ने भी एक चौंका देने वाला खलासा किया है। 

Jawan Actress Priyamani Revealed director Atlee assured her scenes with Vijay
'वन टू थ्री फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर' में प्रियामणि - फोटो : social media

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियामणि ने खुलासा किया कि एटली ने उन्हें फिल्म में विजय के कैमियो के बारे में बताया था। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने विजय के साथ कुछ दृश्यों के लिए कहा और निर्देशक सहमत हो गए। हालांकि, जवान के फिल्मांकन के दौरान उन्हें निराशा हुई जब विजय सेट पर नहीं दिखे। प्रियामणि ने मजाक में कहा कि एटली ने एक छोटी सी चाल चली और उन्हें धोखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Actress Priyamani Revealed director Atlee assured her scenes with Vijay
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 'जवान' में विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और संजय दत्त की विशेष भूमिका है। सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, लहर खान, आलिया कुरेशी और सुनील ग्रोवर भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने महज नौं दिनों में ही चार सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
Jawan Actress Priyamani Revealed director Atlee assured her scenes with Vijay
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसकी रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही गदर 2 और पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। बता दें कि भारत में ही नहीं विदेश में फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म 700 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के पास पहुंच गई है।
Abhishek Bachchan: धूम की सफलता के बाद खुद को सुपरस्टार मान बैठे थे अभिषेक बच्चन, पिता ने कराया सच से सामना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed