फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: 'कॉमेडी फिल्में अब मुझे उत्साहित नहीं करतीं', गंभीर किरदार वाली स्क्रिप्ट चुनने पर बोले अनुपम खेर

Fri, 15 Sep 2023 05:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 15 Sep 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher talks about choosing serious content scripts and comic role says Comedy films do not excite me now
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के साथ कर रहे हैं। बीते कई वर्षों में उन्होंने फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं, जिसने दर्शकों के दिल पर अलग छाप छोड़ी है। अनुपम खेर को शाहरुख खान की 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'खोसला का घोसला' जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी भूमिकाओं के लिए पसंद किया गया है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में अनुपम ने अधिक गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं और कॉमेडी करने से दूर रहे हैं।

Anupam Kher talks about choosing serious content scripts and comic role says Comedy films do not excite me now
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने किरदारों पर क्या बोले अनुपम
अब अनुपम खेर ने फिल्मों में अपने किरदारों को चुनने के बारे में बात की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अब वह कॉमेडी फिल्मों से दूर क्यों हैं। अनुपम ने कहा, 'मैंने बिना दिमाग वाली कॉमेडी करने का आनंद लिया है और मैं उन्हें पसंद करता हूं। मैंने हाल ही में शिव शास्त्री बाल्बोआ नामक एक फिल्म की, जो अब एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है। यह एक कॉमेडी की तरह है। जैसे-जैसे मेरा दिमाग ज्यादा चीजों को समझने लगा है तो मुझे भी खुद को चुनौती देते रहने की जरूरत है। मुझे उत्साहित महसूस करने की जरूरत है। अब कॉमेडी मुझे उत्साहित नहीं करती।”

The Great Indian Family: द ग्रेट इंडियन फैमिली का गाना साहिबा हुआ रिलीज, विक्की-मानुषी के दिखे गजब डांस मूव्स

Anupam Kher talks about choosing serious content scripts and comic role says Comedy films do not excite me now
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी फिल्में देख कैसे महसूस करते हैं अभिनेता
अनुपम खेर ने साझा किया कि कैसे उन्हें यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि उन्होंने 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में कुछ सबसे प्रतिष्ठित कॉमेडी भूमिकाएं निभाईं। अभिनेता ने कहा, "आज जब मैं 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्मों में अपना काम देखता हूं तो मुझे आश्चर्य होता है कि कैसे किया मैंने यह? जब मैं अपनी अन्य फिल्में भी देखता हूं, जैसे शोला और शबनम, राम लखन तो मुझे भी ऐसा ही महसूस होता है। ये बेहतरीन फिल्में थीं और इनका प्रदर्शन भी शानदार था। कॉमेडी करना बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे वह करना पसंद है, जो अभी बनाया जा रहा है। यह अच्छा है है। यह दिलचस्प है, इसलिए मुझे इसे करने में मजा आ रहा है।'

Abhishek Bachchan: धूम की सफलता के बाद खुद को सुपरस्टार मान बैठे थे अभिषेक बच्चन, पिता ने कराया सच से सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher talks about choosing serious content scripts and comic role says Comedy films do not excite me now
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छे स्किप्ट वाली कॉमेडी करेंगे अभिनेता
अनुपम खेर ने आगे कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत विकास है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं उस तरह की कॉमेडी नहीं करूंगा। कोई बहुत रसभरी चीज अभी तक मेरे पास नहीं आई है। जब ऐसा होगा तो मुझे इसे करने में बहुत खुशी होगी। उन्होंने कहा, ''कॉमेडी के प्रति मेरी स्वाभाविक प्रवृत्ति किसी भी अन्य गंभीर भूमिकाओं से कहीं अधिक है।''

Kartik Aarya: जमकर डाइटिंग कर रहे हैं कार्तिक आर्यन, इस बात पर मिली एक समोसा खाने की इजाजत

विज्ञापन
Anupam Kher talks about choosing serious content scripts and comic role says Comedy films do not excite me now
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें अनुपम खेर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता के पास कई दिलचस्प परियोजनाएं हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक रोमांचक घोषणा की, जिसमें आगामी कैंडियन फिल्म में उनकी उपस्थिति की एक झलक पेश की गई। अनुपम खेर ईशा मार्जारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कैलोरी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म एक सिख-कनाडाई परिवार के जीवन और अनुभवों का पता लगाएगी। इसके अलावा वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Sultan of Delhi:  'सुल्तान ऑफ दिल्ली' का टीजर हुआ जारी, अपराध और सत्ता की झलक दिखाती है सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed