फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: 'जवान' के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने को तैयार एटली! अल्लू अर्जुन के साथ बनी निर्देशक की जोड़ी

Fri, 15 Sep 2023 12:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 15 Sep 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
Jawan Director Atlee will direct allu arjun film after shah rukh khan nayanthara movie success as per reports
एटली, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' की सफलता के बाद एटली सभी के पसंदीदा निर्देशक बन गए हैं। हर कोई एटली के साथ मिलकर काम करना चाहता है और उनके अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहता है, क्योंकि सितारों यकीन है कि यह एक और ब्लॉकबस्टर होगी। 'जवान' के निर्देशन से लेकर कहानी तक के लिए एटली ने बॉलीवुड सितारों से लेकर साउथ सितारों की भी प्रशंसा बटोरीं। वहीं अब एटली के अगले प्रोजेक्ट के बारे में कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

Jawan Director Atlee will direct allu arjun film after shah rukh khan nayanthara movie success as per reports
डायरेक्टर एटली - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, एटली का अगला प्रोजेक्ट किसी और के साथ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अल्लू अर्जुन के साथ होगा। उन दोनों के बीच एक साल से अधिक समय से बातचीत चल रही है। वहीं कुछ चीजों पर काम शुरू करने की भी चर्चा है और अब फिल्म को लेकर बातचीत अंतिम चरण पर है। कहा जा रहा है कि यह एक जबर्दस्त एक्शन फिल्म होगी जो कई भाषाओं में रिलीज होगी। 'जवान' के संगीत की सफलता के बाद अनिरुद्ध रविचंदर को फिल्म के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर के लिए चुना गया है।

YRF-Netflix: नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स के बीच हुई साझेदारी, अब होगा मनोरंजन का डबल धमाल

Jawan Director Atlee will direct allu arjun film after shah rukh khan nayanthara movie success as per reports
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एटली की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रखे हुए है। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह इतिहास की सबसे तेजी से 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म भी बन गई। वर्ल्डवाइड फिल्म ने करीब 700 करोड़ की कमाई की है।

Lady Gangsters: हबीबा बनकर कृतिका कामरा ने ढाया कहर, ये 10 हीरोइनें परदे पर बन चुकीं कातिल हसीनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Director Atlee will direct allu arjun film after shah rukh khan nayanthara movie success as per reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

इससे पहले अल्लू अर्जुन ने 'जवान' की टीम को बधाई देते हुए शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, एटली, विजय सेतुपति की प्रशंसा की थी। अल्लू अर्जुन ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर लिखा, “इस विशाल ब्लॉकबस्टर के लिए 'जवान' की पूरी टीम को बहुत बधाई। 'जवान' के सभी कलाकारों, तकनीशियनों, क्रू और निर्माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।" शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, शाहरुख का अब तक का सबसे विशाल अवतार, अपने स्वैग से पूरे भारत और उससे भी आगे को मंत्रमुग्ध कर रहा है। आपके लिए सचमुच बहुत खुश हूं सर, हमने आपके लिए यही प्रार्थना की थी।"

Akshay Kumar: इंजीनियर्स डे पर अक्षय ने साझा की जसवंत गिल की तस्वीर, फिल्म में अपने रोल को लेकर कही यह बात


 
विज्ञापन
Jawan Director Atlee will direct allu arjun film after shah rukh khan nayanthara movie success as per reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

इसके साथ अल्लू अर्जुन ने विजय सेतुपति, नयनतारा और एटली के लिए भी खास बातें लिखीं। अल्लू अर्जुन ने विजय सेतुपति के लिए कहा कि कहा विजय हमेशा की तरह अपनी भूमिका में बहुत शानदार हैं। दीपिका पादुकोण की शानदार, सहज और प्रभावशाली उपस्थिति रही नयनतारा राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा चमक रही हैं। अनिरुद्ध आप देश में हर किसी को अपने संगीत से रूबरू करा रहे हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता एटली की प्रशंसा की और लिखा कि हम सभी को गौरवान्वित करने, शानदार फिल्म देने और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए एटली को बधाई।

Vidya Balan: बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं विद्या बालन, वजन पर हुई टिप्पणी सुन फूट-फूटकर रोने लगी थीं अभिनेत्री


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed