फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lady Gangsters: हबीबा बनकर कृतिका कामरा ने ढाया कहर, ये 10 हीरोइनें परदे पर बन चुकीं कातिल हसीनाएं

Fri, 15 Sep 2023 12:05 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Sep 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Bambai Meri Jaan star Kritika Kamra to Alia Bhatt Richa Chadda Dimple Kapadia actress played Gangsters role
इन एक्ट्रेस ने निभाए गैंगस्टर के रोल - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में गैंगस्टर की भूमिकाएं निभाकर कई दिग्गज अभिनेता खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेकिन बात जब लेडी गैंगस्टर की आती है तो अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं। पर्दे पर जब ये गैंगस्टर की भूमिका में नजर आती हैं, तो उन्हें देखकर अच्छे अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा और सीरीज में गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाली टॉप 10 अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने पर्दे पर गैंगस्टर की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी है।

Bambai Meri Jaan star Kritika Kamra to Alia Bhatt Richa Chadda Dimple Kapadia actress played Gangsters role
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा चड्ढा (फुकरे 3)
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के करियर की भोली पंजाबन का सबसे चर्चित किरदार है। इस किरदार के जरिए ऋचा चड्ढा को खूब लोकप्रियता मिली। भोली पंजाबन एक तेज बुद्धि और उग्र रवैये वाली दिल्ली की गैंगस्टर है। ऐसी चर्चा है कि ऋचा चड्डा का यह किरदार गैंगस्टर सोनू पंजाबन से प्रेरित है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जून 2013 को रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट 'फुकरे 3'  28 सितंबर को रिलीज हो रहा है।

Bambai Meri Jaan star Kritika Kamra to Alia Bhatt Richa Chadda Dimple Kapadia actress played Gangsters role
कृतिका कामरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कृतिका कामरा (बंबई मेरी जान)
वेब सीरीज 'बंबई मेरी जान' में अभिनेत्री कृतिका कामरा के काम को खूब सराहा जा रहा है। इस सीरीज में उन्होंने वह एक मशहूर गैंगस्टर की बहन हबीबा की भूमिका निभाई है। कृतिका कामरा का यह किरदार दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से प्रेरित बताया जा रहा है। यह सीरीज हुसैन जैदी की  किताब 'डोंगरी टू दुबई' से लिया गया रूपांतरण है। हबीबा की भूमिका में कृतिका कामरा की खूब सराहना हो रही है। शुजात सौदागर के निर्देशन में बनी यह सीरीज 14 सितंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है।
Fantastic Friday: इन तस्वीरों में दिख रही किशोरी बन चुकी मैडम, जानिए सनी व शाहरुख से मुलाकात के दिलचस्प किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
Bambai Meri Jaan star Kritika Kamra to Alia Bhatt Richa Chadda Dimple Kapadia actress played Gangsters role
डिंपल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिंपल कपाड़िया (सास बहू और फ्लेमिंगो) 
डिजनी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' के जरिए बीते जमाने की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने ड्रग माफिया सावित्री देवी की भूमिका निभाई है, जिसे लोग रानी बा के नाम से पुकारते हैं। इस सीरीज से डिंपल कपाड़िया ने ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। इस सीरीज में डिंपल कपाड़िया एक अलग ही रौबदार अवतार में नजर आई। सीरीज में उनके एक्शन अवतार भी लोगो को खूब पसंद आया था। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 5 मई 2023 से स्ट्रीम हुई थी।
Esha Deol: मां हेमा को फिर से फिल्मों में देखना चाहती हैं ईशा देओल, इंडस्ट्री के निर्देशकों से की यह गुजारिश

विज्ञापन
Bambai Meri Jaan star Kritika Kamra to Alia Bhatt Richa Chadda Dimple Kapadia actress played Gangsters role
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
निर्माता -निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अभिनेत्री आलिया भट्ट के करियर का काफी चैलेंजिंग किरदार रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक साधारण लड़की से लेकर कमाठीपुरा की प्रसिद्ध माफिया रानी गंगूबाई की भूमिका को बहुत गहराई और प्रामाणिकता के साथ निभाया। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन' से प्रेरित यह फिल्म गंगूबाई की एक पीड़िता से शोषण के खिलाफ एक शक्तिशाली ताकत बनने की यात्रा के बारे में थी। यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed