फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: इंजीनियर्स डे पर अक्षय ने साझा की जसवंत गिल की तस्वीर, फिल्म में अपने रोल को लेकर कही यह बात

Fri, 15 Sep 2023 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 15 Sep 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Mission Raniganj star Akshay Kumar drops pic of Jaswant Singh Gill on Engineers Day says I could never imagine
जसवंत सिंह गिल और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री में लगातार आधा दर्जन फ्लॉप फिल्में दे चुके अक्षय कुमार के करियर के लिए बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' किसी संजीवनी से कम नहीं है। अक्षय कुमार का सिनेमा करने में यकीन कम ही रहा है, वह बस अच्छे प्रोजेक्ट करते हैं। अब हाल ही में, अक्षय कुमार ने  इंजीनियर्स डे पर अपनी फिल्म मिशन रानीगंज से जसवंत कुमार की तस्वीर साझा की है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Mission Raniganj star Akshay Kumar drops pic of Jaswant Singh Gill on Engineers Day says I could never imagine
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार हर साल लगभग चार से पांच फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। ओएमजी 2 की भारी सफलता के बाद अभिनेता अब 'मिशन रानीगंज' की रिलीज के लिए तैयार हो रहे हैं। यह फिल्म इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1989 के रानीगंज कोयला क्षेत्र आपदा के दौरान 60 से अधिक खनिकों को बचाया था।

 

Vidya Balan: बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं विद्या, वजन पर मिली टिप्पणी सुन फुट-फुट कर रोने लगी थीं अभिनेत्री

 

Mission Raniganj star Akshay Kumar drops pic of Jaswant Singh Gill on Engineers Day says I could never imagine
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आज 15 सितंबर को अक्षय कुमार ने इंजीनियर्स डे के मौके पर इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। अभिनेता ने लिखा कि वह इंजीनियर बनने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन उन्हें अपनी आगामी फिल्म मिशन रानीगंज में एक इंजीनियर की भूमिका निभाने का मौका मिला। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Raniganj star Akshay Kumar drops pic of Jaswant Singh Gill on Engineers Day says I could never imagine
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय ने लिखा, "हैप्पी इंजीनियर्सडे। मैं इंजीनियर बनने के लिए कड़ी मेहनत करने की कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था, लेकिन फिर मुझे मिशन रानीगंज में जसवंत सिंह गिल जी जैसे बहादुर, बुद्धिमान इंजीनियर की भूमिका निभाने का मौका मिला। माता-पिता की इच्छा पूरी हो गई।"

Fantastic Friday: इन तस्वीरों में दिख रही किशोरी बन चुकी मैडम, जानिए सनी व शाहरुख से मुलाकात के दिलचस्प किस्से

विज्ञापन
Mission Raniganj star Akshay Kumar drops pic of Jaswant Singh Gill on Engineers Day says I could never imagine
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय की आगामी फिल्म 'मिशन रानीगंज' टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला और राजेश शर्मा मुख्य भूमिका में शामिल हैं। यह फिल्म 6 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस भी अक्षय की इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed