फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: शाहरुख खान के बाद सान्या ने 'जवान' की अगली किश्त को लेकर दिया बड़ा संकेत, बोलीं- मुझे फिल्म में...

Wed, 13 Sep 2023 09:52 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 13 Sep 2023 09:52 AM IST
सार

एसआरके के फैंस जवान 2 को लेकर काफी उत्साहित है। इस बीच फिल्म की अभिनेत्री  सान्या मल्होत्रा ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया है। 

विज्ञापन
jawan actress Sanya Malhotra gave big hint on shah rukh khan Nayanthara starrer film sequel read here
शाहरुख खान,सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। मशहूर निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 345.58 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। किंग खान की इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। टिकट खिड़की पर दर्शकों से इस फिल्म को बेहद प्यार मिल रहा है। वहीं, 'जवान' के सीक्वल को लेकर भी तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। एसआरके के फैंस जवान 2 को लेकर काफी उत्साहित है। इस बीच फिल्म की अभिनेत्री  सान्या मल्होत्रा ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया है। 

jawan actress Sanya Malhotra gave big hint on shah rukh khan Nayanthara starrer film sequel read here
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान, सान्या ने अपने 'जवान' की दूसरी किस्त के बारे में बात की और कहा कि एक दर्शक के रूप में, वह एक जवान 2 भी देखना चाहेंगी और उन्हें उम्मीद है कि निर्माता इसे लेकर आएंगे। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि जवान 2 भी बनाया जाएगा और मुझे इसमें कास्ट करेंगे।" 

jawan actress Sanya Malhotra gave big hint on shah rukh khan Nayanthara starrer film sequel read here
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'जवान' में सान्या डॉ. ईरम का किरदार निभाती नजर आई थीं। गौरतलब है कि शाहरुख ने भी 'जवान 2' का संकेत दिया था। एक फैन ने एक्स (ट्विटर) पर उनसे पूछा, "सर काली के साथ 'डील' क्यों नहीं कर रहे.. मैं हूं।" विजय सेतुपति सर का बहुत बड़ा फैन हूं!"


 
विज्ञापन
विज्ञापन
jawan actress Sanya Malhotra gave big hint on shah rukh khan Nayanthara starrer film sequel read here
जवान पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिसपर शाहरुख ने जवाब दिया, "मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं...पर काली का काला धन तो ले लिया, अब देखो दूसरों के भी स्विस बैंक से लेकर आता हूं...बस वीजा का ही इंतजार कर रहा हूं।" काली से और देखिये कि मैं स्विस बैंकों से भी उन्हें कैसे वापस लाता हूं... बस वीजा का इंतजार कर रहा हूं। हा हा!!!" काली का किरदार विजय सेतुपति ने निभाया था।


 
विज्ञापन
jawan actress Sanya Malhotra gave big hint on shah rukh khan Nayanthara starrer film sequel read here
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

एटली की इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ प्रियामणि, लहर खान, सान्या मल्होत्रा और आलिया कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Jawan: 'कावेरी अम्मा' को आई 'ऐश्वर्या' संग सेट पर बिताए पलों की याद, दीपिका के व्यवहार को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed