फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Monday Test: मंडे टेस्ट में फेल हुई शाहरुख की फिल्म ‘जवान’, हिंदी, तमिल, तेलुगु में अब तक हुई इतनी कमाई

Tue, 12 Sep 2023 12:49 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 12 Sep 2023 12:49 PM IST
विज्ञापन
Jawan Box Office Collection Day 5 All Languages Becomes third film of 2023 to cross 300 cr mark
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज के पहले चार दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह छाई रही अभिनेता शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति की एटली निर्देशित फिल्म ‘जवान’ की चमक सोमवार को एकदम से फीकी पड़ती दिखी। रविवार के मुकाबले इस दिन फिल्म ‘जवान’ का कलेक्शन करीब 63 फीसदी तक गिर गया। फिल्म के सामने इस हफ्ते के बाकी कार्य दिवसों में अच्छा प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती है। कहा ये भी जा रहा है कि रिलीज के पहले चार दिन फिल्म का कलेक्शन कॉरपोरेट बुकिंग के चलते शानदार रहा और इसका बॉक्स ऑफिस पर असली इम्तिहान अब शुरू हुआ है। हालांकि, आंकड़े गवाह है कि रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ‘पठान’ का कलेक्शन भी करीब 56 फीसदी गिरा था और इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 540 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी।

Jawan Box Office Collection Day 5 All Languages Becomes third film of 2023 to cross 300 cr mark
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘जवान’ बीते हफ्ते जन्माष्टमी के दिन 7 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म के कथानक को लेकर इसके निर्देशक एटली और अभिनेता शाहरुख खान की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में देश के तमाम सामयिक मुद्दों पर टिप्पणी की गई है और फिल्म का नायक किसानों और अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए संघर्ष करता दिखता है। इन सामाजिक संदेशों के चलते फिल्म को दर्शकों को एक बड़े वर्ग ने पसंद किया और फिल्म पहले वीकएंड पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही।

Fukrey 3: रिलीज से पहले भाईजान ने 'फुकरे 3' की टीम को दीं शुभकामनाएं, पुलकित सम्राट के लिए लिखा यह खास नोट

Jawan Box Office Collection Day 5 All Languages Becomes third film of 2023 to cross 300 cr mark
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार के शुरुआती आंकड़ों को मिलाकर फिल्म ‘जवान’ अब तक रिलीज के पहले पांच दिनों में करीब 316 करोड़ रुपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार को 80.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके अगले दिन यानी रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 करोड़ रुपये ही कमा सकी। रविवार के मुकाबले सोमवार की कमाई में ये गिरावट करीब 63 फीसदी की है और मंडे टेस्ट के मुताबिक इसे अच्छा नहीं माना जाता।

Prachika Gentleman 2: ‘जेंटलमैन 2’ में प्राचिका की धमाकेदार एंट्री, बोलीं, ‘तैयारी अच्छी हो तो खेलने में मजा…’


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Box Office Collection Day 5 All Languages Becomes third film of 2023 to cross 300 cr mark
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी नई फिल्म के रिलीज के पहले रविवार के मुकाबले पहले सोमवार को कमाई अगर 50 फीसदी तक हो जाती है तो फिल्म को मंडे लिटमस टेस्ट में पास माना जाता है। फिल्म ‘जवान’ की कमाई में हुई बड़ी गिरावट को हालांकि अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है लेकिन फिल्म की निर्माता कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को पूरा भरोसा है कि ये फिल्म शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म ‘पठान’ ने भी रिलीज के पहले सोमवार को सिर्फ 26.50 करोड़ रुपये की कमाई करीब 56 फीसदी गिरावट के साथ की थी। फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले 50 दिनों में 540.51 करोड़ रुपये कमाए थे जिसमें फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई 521.95 करोड़ रुपये, तेलुगू संस्करण की कमाई 12.76 करोड़ रुपये और तमिल संस्करण की कमाई 5.8 करोड़ रुपये रही थी।

Ranna Ch Dhanna: 'रन्ना च धन्ना' में जुटेगी 'हौसला रख' की पूरी टीम, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
Jawan Box Office Collection Day 5 All Languages Becomes third film of 2023 to cross 300 cr mark
जवान का गाना 'जिंदा बंदा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं रिलीज के पांचवें दिन तक आने के साथ ही फिल्म ‘जवान’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल नेट कमाई 316.16 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने अब तक पांचों दिन मिलाकर करीब 278.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के तमिल संस्करण की कमाई अब तक करीब 22.71 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म के तेलुगू संस्करण की कमाई इन पांच दिनों में करीब 14.87 करोड़ रुपये रही है।

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने मुंबई के बंगले में बसा लिया गांव, बोले, इतनी लौकी रोज निकलती है कि पूछो मत!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed