इस साल अपनी फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाले शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जवान' को लेकर छाए हुए हैं। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म 300 करोड़ रूपये का आंकड़ा छूने के करीब है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। बता दें कि इस फिल्म की कास्टिंग का काम मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पूरा किया और कास्टिंग की प्रक्रिया में उन्हें करीब दो साल लगे। खुद भी उन्होंने फिल्म में छोटा सा रोल अदा किया। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान संग काम करने का अनुभव साझा किया।
Jawan: मुकेश छाबड़ा ने गिनाईं शाहरुख खान की खूबियां, बोले- काम तो बहुत स्टार्स के साथ किया, लेकिन शाहरुख...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में काम करने का अनुभव साझा करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'जब आप उनसे मिलते हैं, तो वह आपको बेहद प्यार देते हैं। आपको उनके सामने बिल्कुल भी अजीब महसूस नहीं होता।' मुकेश ने आगे कहा, 'मैंने हर स्टार के साथ काम किया है, लेकिन शाहरुख खान सर आपको बहुत ही सहज महसूस कराते हैं। जिंदगी में भी और सेट पर भी। उनके साथ काम करते हुए कोई 'डर' महसूस नहीं हुआ'।
मुकेश ने आगे कहा, 'हम दोनों ही दिल्ली से हैं, इसलिए एक वह कनेक्शन भी रहा'। मुकेश ने कहा कि एसआरके सेट पर बहुत फोकस होकर काम करते हैं। शाहरुख खान ने ही एटली को सुझाव दिया था कि वे मुकेश छाबड़ा को भी एक रोल में लें। इसका खुलासा भी मुकेश छाबड़ा ने किया है। उन्होंने बताया कि कास्टिंग के सिलसिले में एटली और शाहरुख से उनकी रोज मीटिंग हो रही थी। इस दौरान शाहरुख ने एटली से कहा, 'मुकेश को भी एक रोल में लीजिए, ये ड्रामा किया करते थे।' इस पर मुकेश छाबड़ा ने कहा था, 'मेरी टांग मत खींचिए!' लेकिन, शाहरुख सर सीरियस थे।
Jawan: 'जवान' को लेकर प्रियामणि का बड़ा खुलासा, 'जिंदा बंदा' की शूटिंग के दौरान किंग खान ने कही थी यह बात
यह पहला मौका है जब मुकेश छाबड़ा ने शाहरुख खान की फिल्म के लिए कास्टिंग की है। साथ ही पहली बार 'जवान' में ही उन्होंने शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर की है। बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने 'जवान' की कास्टिंग प्रक्रिया पर भी बात की। उन्होंने कहा कि साउथ में कास्टिंग डायरेक्टर नहीं होते, इसलिए एटली के लिए यह एक सरप्राइज था। कास्टिंग में एक साल से ज्यादा वक्त लगा, क्योंकि स्टार्स की संख्या ही इतनी ज्यादा थी। बड़े से लेकर छोटे तक मिलाकर करीब 165 एक्टर्स थे।
Jawan: रियल हीरोज के लिए रखी गई 'जवान' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे एटली, फैंस का प्यार देख कहा- शाहरुख की वजह से..
बता दें कि एटली द्वारा निर्देशित जवान को शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपीयरेंस में हैं। ओपनिंग डे पर ही इतिहास रचते हुए 'जवान' बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक यह फिल्म 287.6 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
Farah Khan: 'मैं हूं ना' को लेकर फराह खान का बड़ा खुलासा, इस सीन के लिए शाहरुख खान ने लिए थे पांच-छह टेक