फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: SRK की फिल्म को लेकर आया अपडेट! जवान में अल्लू अर्जुन नहीं किंग खान को मिलेगा इस साउथ सुपरस्टार का साथ

Tue, 07 Mar 2023 06:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 07 Mar 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Jawan: Reports claims Not Allu Arjun but Ram Charan to join Shah Rukh Khan Atlee film cast
शाहरुख खान, राम चरण - फोटो : social media

चार साल बाद सिनेमाई पर्दे पर जादू बिखेरने के बाद अपने आप को हकीकत में बॉलीवुड का बादशाह साबित करने वाले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का खुमार लोगों के सिर से अभी उतरा भी नहीं है कि अभिनेता की अगली फिल्म चर्चा में आने लगी है। 'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर मचाए गए धमाल के बाद अब फैंस की निगाहें शाहरुख खान की 'जवान' पर टिकी हैं। 'जवान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों खबर आई थीं कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में किंग खीन के साथ नजर आएंगे, हालांकि यह झूठी साबित हुईं। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में साउथ के एक बड़े सितारे का नाम फिल्म से जुड़ता बताया जा रहा है। 

Jawan: Reports claims Not Allu Arjun but Ram Charan to join Shah Rukh Khan Atlee film cast
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन नहीं यह सुपरस्टार देगा किंग खान का साथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से सुपरस्टार राम चरण के जुड़ने की खबरें हैं। राम चरण साउथ सिनेमा के बड़े नामों में से एक हैं। 'आरआरआर' अभिनेता के फैंस देश ही नहीं विदेश में भी हैं, जो उनसे जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में उन्हीं फैंस के लिए हमारे पास राम चरण से जुड़ा एक ताजा अपडेट है। मेगा पावर स्टार कथित तौर पर शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Jawan: Reports claims Not Allu Arjun but Ram Charan to join Shah Rukh Khan Atlee film cast
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' का हिस्सा बनने जा रहे राम चरण?
राम चरण कथित तौर पर 'जवान' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनका रोल छोटा बेशक होगा, लेकिन बेहद प्रभावशाली होने वाला है। हालांकि, राम चरण ने अभी तक इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही इसका कोई आधिकारिक एलान हुआ है। आपके बता दें, पहले यह रोल अल्लू अर्जुन को ऑफर किया गया था, लेकिन अभिनेता ने इसे करने से इंकार कर दिया था। 
Luv Ranjan: अजय देवगन-रणबीर कपूर की एक्शन फिल्म क्यों हुई बंद? फिल्मकार लव रंजन ने कर दिया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan: Reports claims Not Allu Arjun but Ram Charan to join Shah Rukh Khan Atlee film cast
शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन ने किया इनकार
अल्लू अर्जुन ने एटली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। रिपोर्ट्स में इसके पीछे की वजह अल्लू के बिजी शेड्यूल को बताया गया है। अभिनेता फिल्म में इसलिए रोल नहीं निभा सके क्योंकि वह इस समय 'पुष्पा 2' में व्यस्त है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा था कि सुपरस्टार विजय को भी इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने भी इसे करने से मना कर दिया था।
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, अपनी आवाज के लिए उन्हें सुननी पड़ी थी बातें, अगर उस वक्त वो...

विज्ञापन
Jawan: Reports claims Not Allu Arjun but Ram Charan to join Shah Rukh Khan Atlee film cast
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में नजर आएंगे राम चरण
राम चरण को आखिरी बार फिल्म 'आचार्य' में देखा गया था और इस समय अभिनेता 'आरसी 15' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें कथित तौर पर राम चरण को दो अलग-अलग अवतारों में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं बात 'जवान' की करें तो फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed