फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' की वजह से आई नयनतारा और एटली के संबंधों में खटास! शायद ही हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री

Thu, 21 Sep 2023 04:41 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 21 Sep 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Jawan star Nayanthara angry at Atlee for making it Shah Rukh Khan Deepika Padukone film Reports read here
नयनतारा-एटली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेप्रेमियो को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अबतक 518.28  करोड़ का कलेक्शन किया है। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति स्टारर यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साउथ की सुपरस्टार नयनतारा ने 'जवान' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में अभिनेत्री 'नर्मदा' के किरदार में नजर आ रही हैं, जो कि एक पुलिस ऑफिसर है। 



 
Jawan star Nayanthara angry at Atlee for making it Shah Rukh Khan Deepika Padukone film Reports read here
नयनतारा - फोटो : social media

वहीं, अब खबर है कि एक्ट्रेस फिल्म के निर्देशक एटली से नाराज चल रही हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो एटली और उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दरअसल, एक्ट्रेस एटली से काफी नाराज हैं क्योंकि फिल्म में उनका रोल काट दिया गया है। साथ ही, फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार को काफी ज्यादा महत्व दिया गया है और नयनतारा की भूमिका को काफी हद तक दरकिनार कर दिया गया।


 
Jawan star Nayanthara angry at Atlee for making it Shah Rukh Khan Deepika Padukone film Reports read here
नयनतारा - फोटो : social media

अभिनेत्री इस बात से दुखी हैं कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस होने के बावजूद भी दीपिका के कैमियो रोल को उनके किरदार से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। 'जवान' मुख्य रुप से अब एसआरके और दीपिका पादुकोण की फिल्म बनकर रह गई है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म के अनुभव के बाद शायद ही नयनतारा अधिक हिंदी फिल्मों में काम करेंगी।

Thalapathy 68: विजय की 'दलपति 68' में हुई अरविंद स्वामी की एंट्री! खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan star Nayanthara angry at Atlee for making it Shah Rukh Khan Deepika Padukone film Reports read here
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यही कारण है कि नयनतारा जवान के प्रमोशन में शामिल नहीं हुई थीं। एक्ट्रेस जवान की सक्सेस मीट में भी मौजूद नहीं थी। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अपने नो-प्रमोशन क्लॉज की वजह से फिल्म के प्रचार में शामिल नहीं हुई थीं।

Rajveer Deol: राजवीर ने बड़े भाई करण की डेब्यू फिल्म से लिया सबक? खुद किया यह खुलासा

विज्ञापन
Jawan star Nayanthara angry at Atlee for making it Shah Rukh Khan Deepika Padukone film Reports read here
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बीच 'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दो हफ्ते से भी कम समय में दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर चुकी है। साथ ही भारत में फिल्म ने अबतक 518.28 करोड़ रुपये की कमाई की है। एटली की यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 

यह भी पढ़ें- Singham Again: छह लेखकों ने मिलकर लिखी 'सिंघम अगेन', फिल्म की कहानी तैयार करने में लगे 18 महीने
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed