फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan: अदाकारी से लेकर राजनीति तक ऐसे बढ़ा जया बच्चन की सफलता का 'सिलसिला', अकूत संपत्ति की हैं मालकिन

Sun, 09 Apr 2023 08:31 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 09 Apr 2023 08:31 AM IST
विज्ञापन
jaya bachchan birthday special know about actress carrer hit films like silsila Abhimaan Nauker and net worth
जया बच्चन - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज यानी 9 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। जया ने अपने करियर के दौरान कई सारी बेहतरीन फिल्में की हैं। अभिनेत्री न सिर्फ सिनेमा, बल्कि अपने राजनीतिक सफर और सोशल सर्विस के लिए भी जानी जाती हैं। आज उनके जन्मदिन के मौक पर जानते हैं उनके करियर और उनकी नेटवर्थ से जुड़ी कुछ खास बातें-

 
jaya bachchan birthday special know about actress carrer hit films like silsila Abhimaan Nauker and net worth
जया बच्चन - फोटो : social media
जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर के एक बंगाली परिवार में हुआ था और पूरा नाम जया भादुरी बच्चन है। पढ़ाई में भी जया बच्चन काफी अव्वल रही थीं और उस दौर में जया बच्चन उन एक्ट्रेस में से एक थीं, जिन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में एक्टिंग सीखी थीं और वहां भी उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। इससे पहले उन्होंने भोपाल में पढ़ाई की थी और वहां भी अव्वल रहीं।
jaya bachchan birthday special know about actress carrer hit films like silsila Abhimaan Nauker and net worth
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 15 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस पहली बार बंगाली फिल्म महानगर में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा यानि बॉलीवुड का रुख किया। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर जया बॉलीवुड पर छा गईं। उन्होंने 'सिलसिला', 'उपहार', 'अभिमान', 'कोरा कागज', 'नौकर', 'हजार चौरासी की मां', 'फिजा', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' जैसी एवरग्रीन फिल्मों में काम किया। फिल्म 'सिलसिला' में एक्ट्रेस अपने पति और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन पर नजर आईं थीं, जिसके बाद दोनों ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
jaya bachchan birthday special know about actress carrer hit films like silsila Abhimaan Nauker and net worth
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टिंग के अलावा जया का राजनीतिक करियर भी काफी सफल रहा है। साल 2004 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के जरिए राजनीतिक की दुनिया में कदम रखा। एक्ट्रेस तब से अब तक कई बार राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं। जया बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं, किसी भी मुद्दे पर बोलने पर वह जरा सा भी नहीं हिचकिचाती हैं। एक्ट्रेस की संपत्ति की बात की जाए तो इस मामले में वह अपनी पति की तरह ही 'शहंशाह' हैं।
 
विज्ञापन
jaya bachchan birthday special know about actress carrer hit films like silsila Abhimaan Nauker and net worth
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यसभा चुनाव के दौरान जया ने जो दी जानकारी थी उसके मुताबिक, जया बच्चन और उनके पति अमिताभ बच्चन के पास कुल 10.01 अरब रुपये की संपत्ति है। शपथ पत्र में उन्होंने बताया था कि उनके नाम पर बैंक और विभिन्न वित्तीय संस्था से 87 करोड़ 34 लाख 62 हजार 085 रुपये कर्ज है। संपत्ति के मामले में जया अपने पति अमिताभ बच्चन से ज्यादा अमीर हैं। जया बच्चन के पास 67 करोड़ 79 लाख 31 हजार 546 रुपये की  प्रॉपर्टी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed