फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan khan drugs case: आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद ट्रोल हुईं जया बच्चन, यूजर्स बोले- अब थाली में छेद हुआ या नहीं?

Mon, 04 Oct 2021 09:46 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 04 Oct 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Jaya bachchan got brutally trolled after shahrukh khan son aryan got arrested in drugs case know why
जया बच्चन,आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी समय में बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन कई बार सामने आया है। अक्सर एनसीबी की रेड में किसी बॉलीवुड सितारे का नाम सामने आ जाता है और फिर पूरी फिल्म इंडस्ट्री लोगों के निशाने पर आ जाती है। हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में हंगामा मच गया। साथ ही यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। शाहरुख खान का एक बेहद पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रहा है जिसमें वो आर्यन के ड्रग्स लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।



आर्यन के गिरफ्तार होने पर ट्रोल हुईं जया

इसके साथ ही अब जया बच्चन भी ट्वीटर पर ट्रेंड होने लगीं। दरअसल जया बच्चन अपनी उस बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं जब उन्होंने रवि किशन की बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की बात पर लोकसभा में कहा था कि बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोग अपना पेट भरने के लिए थाली में छेद करते हैं।  इसे लेकर जया बच्चन ट्वीटर पर अब ट्रोल हो रही हैं।

Jaya bachchan got brutally trolled after shahrukh khan son aryan got arrested in drugs case know why
सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

दरअसल जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर आई तो कुछ समय बाद उसमें ड्रग्स का एंगल भी  सामने आया था। इसके बाद से बहुत से नाम सामने आए थे जिन पर एनसीबी ने नकेल किसी थी। इस मुद्दे के बाद बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोकसभा में बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि, 'बॉलीवुड ड्रग्स का अड्डा बनता जा रहा है और इसे नशा मुक्त कराने की जरूरत है।' इस पर जया ने रवि का नाम लिए बिना कहा था कि, 'बॉलीवुड के कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं'। 

Jaya bachchan got brutally trolled after shahrukh khan son aryan got arrested in drugs case know why
शाहरुख खान और जया बच्चन - फोटो : Instagram

अब शाहरुख के बेटे आर्यन का नाम सामने आने से जया बच्चन की उस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या जया बच्चन बताएंगी कि किसकी थाली में छेद है?' एक और यूजर ने लिखा,'शाहरुख के बेटे ने जो कुकर्म किया है उसे थाली में छेद कहेंगे या नहीं। जब शाहरुख के बेटे का नाम सामने आया है तो आप चुप क्यों हैं'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya bachchan got brutally trolled after shahrukh khan son aryan got arrested in drugs case know why
कंगना रणौत, जया बच्चन - फोटो : Twitter: @kanganaranaut @ani

बता दें कि एक ट्वीट में कंगना रणौत ने भी बॉलीवु़ड को गटर बताया था और कहा था कि अगर एनसीबी बॉलीवुड में घुसता है तो कई ए लिस्टर्स सलाखों के पीछे होंगे। इस पर जया बच्चन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है, वो इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मनोरंजन जगत में कई ऐसे लोग है जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं और इसके बाद भी उन्हें प्रताड़ित किया जाता है'। इस मामले की लंबे समय तक चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
Jaya bachchan got brutally trolled after shahrukh khan son aryan got arrested in drugs case know why
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर ड्रग्स के सेवन व खदीर-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगा है। शनिवार को क्रूज पर हुई छापेमारी में एनसीबी को मौके से 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस व एमडीएमए की 22 गोलियां बरामद हुई थीं। एनसीबी ने यहां से आठ लोगों को हिरासत में लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed