{"_id":"5ae56e7a4f1c1ba1098b722e","slug":"jaya-bachchan-reveal-why-amitabh-bachchan-quit-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में क्यों नहीं टिक पाए अमिताभ, जया बच्चन ने अब जाकर उठाया इस परदे से पर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजनीति में क्यों नहीं टिक पाए अमिताभ, जया बच्चन ने अब जाकर उठाया इस परदे से पर्दा
Mon, 30 Apr 2018 07:46 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जया बच्चन ने राजनीति में अपने और अपने पति बॉलीवुड के शहंशाह के सफर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अमिताभ के राजनीति में न टिक पाने की वजह भी बताई।
2 of 4
amitabh bachchan
दरअसल हाल ही में वह इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम आइडिया एक्सचेंज में पहुंची थी। इस दौरान उनसे जब यह सवाल पूछा गया कि अमिताभ जी ने जल्द राजनीति क्यों छोड़ दी जबकि वह खुद लंबे समय से राजनीति में बनी हुई हैं? इसके जवाब में जया ने बताया कि बिग बी ने भावुक होकर राजनीति ज्वाइन तो कर ली थी, लेकिन उन्हें इस बात का जल्दी ही एहसास हो गया थी कि वह राजनीति नहीं कर सकते हैं।
3 of 4
amitabh bachchan
जया ने बताया कि अमिताभ ने तब कहा था कि वह राजनेताओं की तरह नहीं रह सकते हैं और न ही उनकी तरह बोल सकते हैं। जया ने कहा कि अमिताभ बहुत ही निजी जिंदगी जीने वाले इंसान हैं और जब किसी शख्स को सिनेमा और जनता के बीच, दो प्रोफेशन में काम करना पड़ता है तो उसका जीवन सतह पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Amitabh Bachchan
जया ने आगे बताया, अमिताभ बच्चन इसे हैंडल नहीं कर पा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने राजनीति से अपने कदम पीछे खींच लिए थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी अच्छे दोस्त थे। जिस वजह से वह साल 1984 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे और उन्होंने इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इन चुनावों में उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।