फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navya Podcast: बेटे से ज्यादा बेटी को मानती हैं जया बच्चन! श्वेता नंदा को बताया अपनी ताकत

Fri, 02 Feb 2024 11:12 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 02 Feb 2024 11:12 AM IST
सार

नव्या नंदा अपने बहुप्रतीक्षित पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के दूसरे सीजन के साथ वापस आ गई हैं। नव्या ने अपने दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ बातचीत की। 

विज्ञापन
Jaya Bachchan says daughter Shweta Bachchan his strength in navya nanda podcast show what the hell navya
नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, जया बच्चन - फोटो : social media

नव्या नंदा अपने बहुप्रतीक्षित पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के दूसरे सीजन के साथ वापस आ गई हैं। नव्या ने अपने दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ बातचीत की। नव्या नें दोनों से समाज में महिलाओं के सामने आने वाले मुद्दों और महिलाओं की भूमिका के बारे में चर्चा की। 

Jaya Bachchan says daughter Shweta Bachchan his strength in navya nanda podcast show what the hell navya
श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, जया बच्चन - फोटो : Social Media

जया बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता पर प्यार लुटाते हुए कहा, 'वे मेरी ताकत है।' श्वेता की ओर हाथ बढ़ाते हुए जया कहती हैं, 'श्वेता मेरे बेटे अभिषेक से भी बढ़कर हैं।' श्वेता ने अपनी मां को 'धन्यवाद' दिया। जया ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है, शायद इसलिए है, क्योंकि वे एक महिला हैं, लेकिन वे मेरी ताकत हैं।'

यह भी पढ़ें: Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' को लेकर पाक कलाकार अदनान सिद्दीकी के बिगड़े बोल, फिल्म को बताया फ्लॉप

Jaya Bachchan says daughter Shweta Bachchan his strength in navya nanda podcast show what the hell navya
नव्या नंदा, जया बच्चन - फोटो : social media

इस एपिसोड में, नव्या अपनी नानी से पूछती हैं कि वे अपने मीम्स और वीडियो पर 'जयरिंग' शब्द पर कैसे प्रतिक्रिया देती हैं? जया बच्चन ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लोग मजाक उड़ा रहे हैं या आप पर हंस रहे हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन ऐसे मीम्स नहीं बनाने चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan says daughter Shweta Bachchan his strength in navya nanda podcast show what the hell navya
जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : social media

पॉडकास्ट के अंत में नव्या नवेली नंदा ने अपनी मां श्वेता बच्चन से पूछा कि वे चुप क्यों थीं और आज इतनी राय क्यों नहीं दीं? इस पर श्वेता ने जवाब देते हुए कहा, 'आपने जिन विषयों पर बोलने के लिए चुना, उनमें से ज्यादातर के बारे में वे अच्छे से नहीं जानती थीं।' उन्होंने आगे कहा, 'बिना किसी चीजों के बारे में बोलना सही नहीं है और मैं फालतू बोलना नहीं चाहती थीं।' श्वेता ने अपनी मां का पक्ष लेते हुए कहा कि वे बहुत स्मार्ट हैं।

यह भी पढ़ें: Anu Aggarwal: अनु अग्रवाल की इस बात से हैरान हो गए थे बिग बी, 'आशिकी' के बाद एक कैदी की तरह रहती थीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Jaya Bachchan says daughter Shweta Bachchan his strength in navya nanda podcast show what the hell navya
जया बच्चन - फोटो : social media

जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने इस फिल्म में रणवीर सिंह की दादी की भूमिका निभाई थी। जया बच्चन के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, रणबीर सिंह ने भी अभिनय किया। करण जौहर की निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed