फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan: मुझे दिक्कत नहीं यदि आपका बिना शादी के बच्चा हो...जया बच्चन ने अपनी नातिन से कही बड़ी बात

Sat, 29 Oct 2022 01:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan says she has no problem if Grand Daughter Navya Nanda has child without marriage
श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, जया बच्चन - फोटो : Social Media

रिश्ते की लम्बी उम्र के लिए 'शारीरिक आकर्षण' जरूरी...बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने काफी बड़ा बयान दिया। अभिनेत्री ने यह बात पोडकास्ट 'वॉट द हेल नव्या' के दौरान अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ बातचीत करते वक्त कही। अभिनेत्री ने कहा कि कोई भी रिश्ता सिर्फ 'प्यार, ताजी हवा और समायोजन' पर नहीं टिक सकता। इसके लिए शारीरिक आकर्षण बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने यह तक कह डाला कि उन्हें नातिन नव्या नवेली नंदा का 'बिना शादी का बच्चा' होने से भी कोई समस्या नहीं है।

Jaya Bachchan says she has no problem if Grand Daughter Navya Nanda has child without marriage
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया कहती हैं, "मेरे मुंह से यह बात सुनकर लोगों को अजीब लगेगा, लेकिन शारीरिक आकर्षण और अनुकूलता बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे समय में हम प्रयोग नहीं कर सकते थे, लेकिन आज की पीढ़ी कर रही है और क्यों न करे? रिश्ते की लम्बी उम्र के लिए यह भी जरूरी है। अगर शारीरिक संबंध नहीं है, तो रिश्ता बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। आप प्यार और ताजी हवा और समायोजन पर टिके नहीं रह सकते, मुझे लगता है यह बहुत महत्वपूर्ण है। "

यह भी पढ़ें: कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख

Jaya Bachchan says she has no problem if Grand Daughter Navya Nanda has child without marriage
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

अभिनेत्री आगे कहती हैं, "निश्चित रूप से, हम ऐसा कभी नहीं कर सकते थे, हम इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन मेरे बाद की युवा पीढ़ी, श्वेता की पीढ़ी, नव्या की पीढ़ी ऐसा कर सकती है। यदि आपके बीच शारीरिक संबंध हैं और उसके बाद भी आपको लगता है कि यह रिश्ता नहीं चल पाएगा तब आप चीजें बदल सकते हैं।"

यह भी पढ़ें: वह मुझे होटल के रूम में ले गया और... डांसर ने बताई हॉलीवुड प्रोड्यूसर की सच्चाई, 2017 में लगा था आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan says she has no problem if Grand Daughter Navya Nanda has child without marriage
Navya Naveli and Jaya - फोटो : Instagram

जया ने युवा पीढ़ी से कहा, "मैं इसे बहुत अलग तरीके से देख रही हूं। आज लोगों के अंदर रोमांस की कमी है, इसलिए मुझे लगता है कि आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करनी चाहिए। आपको चर्चा करनी चाहिए और कहना चाहिए, 'मैं आपके बच्चे की मां बनना चाहती हूं क्योंकि मैं आपको पसंद करती हूं, मुझे लगता है कि आप अच्छे हैं, तो चलिए शादी करते हैं। क्योंकि यही समाज का कहना है। मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके (नव्या) बिना शादी के बच्चे हों, मुझे वास्तव में कोई समस्या नहीं है।"

यह भी पढ़ें: ड्रग केस में भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, एनसीबी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed