फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब ऐश्वर्या के बोल्ड सीन पर भड़क गईं थीं जया बच्चन, बोलीं थीं- 'शर्म तो रह ही नहीं गई है'

Tue, 09 Apr 2019 06:42 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो Published by: विजय जैन Updated Tue, 09 Apr 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
jaya bachchan statement about film industry, says about aishwarya rai also
jaya bachchan
राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन हमेशा सामाजिक मुद्दों पर आवाज बुलंद करती रहीं। उनके बर्थडे के मौके पर आज हम आपको वो किस्सा बताते हैं, जब उन्होंने आजकल की फिल्मों पर निशाना साधते हुए नाम लिए बिना बहू ऐश्वर्या राय के बोल्ड सीन पर आपत्ति जताई थी। उस समय ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई थी, उसमें अभिनेत्री के बोल्ड सीन थे। मामी फिल्म फेस्टिवल में जया ने कहा था कि एक समय था जब फिल्म डायरेक्टर केवल आर्ट बनाते थे। वहीं आज सिर्फ बिजनेस देखा जाता है। 
jaya bachchan statement about film industry, says about aishwarya rai also
Jaya Bachchan - फोटो : social media
जया ने कहा, 'अब केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 100 करोड़ की फिल्में, फर्स्ट वीकएंड कलेक्शन के बारे में ही बात की जाती है। यह मेरी समझ से परे है।' साथ ही जया ने ये भी सवाल किया कि आज के समय में कितने चेहरे हैं जो देश का प्रतिनिधित्व करते हैं?  
jaya bachchan statement about film industry, says about aishwarya rai also
jaya bachchan
आज की फिल्मों में पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है। हो सकता है, वे अमीर देश हैं और उन्हें ज्यादा विकसित माना जाता है। लेकिन जया का मानना है कि भारतीय ज्यादा प्रगतिशील हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
jaya bachchan statement about film industry, says about aishwarya rai also
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
जया बच्चन ने कहा कि वो आज के सिनेमा को देखती हैं तो परेशान हो जाती हैं। मन करता है कि कहीं शांत जगह पर चली जाऊं। उन्होंने कहा कि पहले खलनायिका और नायिका को दिखाया जाता था। लेकिन आज के वक्त खलनायिका की जरूरत नहीं है। हीरोइन ही वह कर लेती है जो खलनायिका करती थी।
विज्ञापन
jaya bachchan statement about film industry, says about aishwarya rai also
Jaya Bachchan - फोटो : twitter
जया ने कहा कि हीरोइनें बस छोटे कपड़े पहनती हैं और नाचती हैं, आइटम डांस करती हैं। साथ ही उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड ने पैसों से शादी कर ली है। बॉलीवुड की मूवीज मुंबई के लोग बनाते हैं। जो कि पश्चिमी लोगों से प्रभावित होते हैं। वो सोचते भी वैसा ही है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed