फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 की उम्र में डेब्यू करने वालीं जया प्रदा बदल गईं कितनीं, जन्मदिन पर देखें अनदेखी तस्वीरें

Fri, 03 Apr 2020 02:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 Apr 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
jaya prada birthday special here her unseen pictures
jaya prada - फोटो : social media

अभिनेत्री जया प्रदा आज 58 साल की हो गई हैं। जया प्रदा ने हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था। एक बार स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में जया प्रदा डांस कर रही थीं। जहां एक फिल्म निर्देशक ने उनका डांस देखा और तेलुगू फिल्म 'भूमि कोसम' में तीन मिनट का एक गाना ऑफर किया। जया प्रदा फिल्मों में काम करने से संकोच कर रही थीं लेकिन उनके परिवार ने प्रोत्साहित किया। उस वक्त उस रोल के लिए उन्हें 10 रुपये मिले। जया प्रदा तब 12 साल की थीं। बतौर बाल कलाकार उनका जो सफर शुरू हुआ वो ऊंचाइयों तक पहुंचा।

jaya prada birthday special here her unseen pictures
jaya prada - फोटो : facebook/jaya prada

जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। जया का जन्म तीन अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे जबकि उनकी मां नीलावेनी एक होममेकर थीं। जया प्रदा ने तेलुगू मीडियम के ही एक स्कूल में एडमिशन लिया जहां वो डांस और म्यूजिक भी सीखती थीं। 

jaya prada birthday special here her unseen pictures
jaya prada - फोटो : social media

साल 1976 में फिल्म 'सरगम' से जया प्रदा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर मुख्य अभिनेत्री कदम रखा। फिल्म0 सुपरहिट रही और जया प्रदा रातों रात स्टार बन गईं। हालांकि उससे पहले तक जया प्रदा दक्षिण भारतीय फिल्मों का बड़ा नाम बन चुकी थीं। जया प्रदा ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग आठ भाषाओं में लगभग 300 फिल्मों में काम किया। 80 के दशक में जया प्रदा की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। हर फिल्ममेंकर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। जया आखिरी बार साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'रज्जो' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jaya prada birthday special here her unseen pictures
जया प्रदा - फोटो : फाइल फोटो

निजी जिंदगी की बात करें तो 1986 में जब जया का करियर ऊंचाइयों पर था तब उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली थी। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। श्रीकांत की पहली पत्नी चंद्रा नाहटा हैं। पहली पत्नी से उन्हें तीन बच्चे थे। 

विज्ञापन
jaya prada birthday special here her unseen pictures
Jaya Prada - फोटो : file photo

सात फेरे लेने के बाद भी जया को कभी पत्नी का दर्जा नहीं मिल पाया। श्रीकांत ने जया से शादी तो की, लेकिन अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। दोनों की शादी को लेकर काफी विवाद भी हुए। बॉलीवुड के गलियारों में हर तरफ दोनों को लेकर चर्चाएं होने लगीं। जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा की कोई संतान नहीं है। जया ने अपनी बहन के बेटे को गोद लिया है। जया अपने बेटे के साथ ही रहती हैं।

बिना मेकअप के दिखीं कटरीना कैफ, लॉकडाउन में ऐसे बिता रहीं वक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed