{"_id":"5e86f41e8ebc3e78ae1ff513","slug":"prabhu-deva-birthday-prabhu-deva-directed-wanted-for-salman-khan-and-r-rajkumar-for-shahid-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: इस शख्स ने सलमान को बनाया 'वांटेड' अभिनेता, शाहिद भी बने बॉलीवुड के 'राजकुमार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: इस शख्स ने सलमान को बनाया 'वांटेड' अभिनेता, शाहिद भी बने बॉलीवुड के 'राजकुमार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान, प्रभु देवा और शाहिद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने डांस से धूम मचाने वाले प्रभुदेवा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बात चाहें डांस की हो, एक्टिंग की हो या फिर निर्देशन की, प्रभुदेवा ने हर क्षेत्र में अपना सिक्का चलाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभु देवा ही वो शख्स हैं, जिनकी वजह से आज सलमान खान बॉलीवुड के 'वांटेड' अभिनेता हैं।
2 of 5
prabhu deva
अपनी डांसिंग से देश भर में लोकप्रियता हासिल करने वाले प्रभु देवा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभु देवा एक बेहतरीन डांसर के साथ ही साथ एक अच्छे अभिनेता और निर्देशक भी हैं। वहीं याद दिला दें कि माधुरी दीक्षित के लिए 'के सेरा सेरा' सॉन्ग की कोरियोग्राफी कर जबरदस्त चर्चा में आए प्रभुदेवा ने फिल्म लक्ष्य में ऋतिक रोशन को भी अपनी कोरियोग्राफी से प्रभावित किया था।
3 of 5
Prabhu Deva and Salman Khan
- फोटो : Social Media
सलमान खान की दूसरी पारी के करियर में प्रभु देवा का भी अहम किरदार है। दरअसल साल 2009 में प्रभु देवा ने सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड बनाई। इस फिल्म के साथ ही सलमान खान का करियर एक बार फिर बुलंदी पर पहुंच गया। फिल्म को सलमान खान के करियर का टर्निंग प्वाइंट कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan With Prabhu Deva
- फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें कि वांटेड के आस पास ही साथ ही सलमान की फिल्में वीर, लंदन ड्रीम्स और मैं और मिसेज खन्ना भी रिलीज हुई थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ वांटेड ने बाजी मारी और ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में सलमान खान के एक्शन अवतार ने सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में सलमान खान को इस बात का अंदाजा हो गया कि उनके फैंस उन्हें ऐसे ही अवतार में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभु देवा
फैंस की इच्छा को समझते हुए सलमान खान ने दबंग, बॉडीगार्ड, रेडी, किक जैसी फिल्मों में काम किया और एक्शन से भरपूर ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। वैसे प्रभु देवा ने सिर्फ सलमान के साथ ही काम नहीं किया है बल्कि बल्कि अक्षय कुमार के साथ राउडी राठौर और शाहिद के साथ आर राजकुमार भी फिल्म बनाई है। इन सभी फिल्मों ने दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।