{"_id":"5e86f5ef8ebc3e72c22b1d94","slug":"malaika-arora-revealed-what-she-was-thinking-while-taking-divorce-with-arbaaz-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज खान से अलगाव के तीन साल बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, तलाक से पहले की सुनाई दास्तां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज खान से अलगाव के तीन साल बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, तलाक से पहले की सुनाई दास्तां
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz Khan, Malaika Arora
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता और फिल्मकार अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की राहें साल 2017 में जुदा हो गई थीं। दोनों ने तकरीबन 20 साल के रिश्ते के बाद तलाक लेने का फैसला किया। सिनेमा जगत की इस चर्चित जोड़ी के अलग होने की खबर ने सभी को चौंका दिया था। अब तलाक के तीन साल बाद मलाइका ने उस समय के पारिवारिक माहौल से जुड़ी बातें साझा की हैं।
2 of 5
Arbaaz, Malaika and Amrita Arora
- फोटो : file photo
मलाइका ने यह बातचीत करीना कपूर के चैट शो में की। उन्होंने बताया कि उस दौरान परिवार से लेकर करीबियों ने मुझे इस बारे में फिर से सोचने के लिए परामर्श दिया था। कोई भी तलाक की बात को पचा नहीं पा रहा था। यह माहौल तलाक के एक दिन पहले तक कायम रहा।
3 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
मलाइका ने कहा, 'मुझे लगता है कि सभी की पहली प्रतिक्रिया यही थी कि यह मत करो। आपको कोई भी नहीं कहेगा कि हां यह सही है और आगे बढ़ो। सभी आपको किसी फैसले पर पहुंचने से पहले अच्छे से विचार करने की सलाह देंगे। मेरे सामने भी ऐसी ही परिस्थिति आई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika, arbaaz
- फोटो : Social Media
'तलाक से एक रात पहले मेरा परिवार मेरे साथ बैठा और कहा कि अगर मैं सौ प्रतिशत रजामंद हूं तभी यह कदम उठाऊं। इस तरह की बातें मैंने लगातार सुनी थीं जो अपनी जगह सही भी थी। आपके जिंदगी में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो आपकी परवाह करते हैं जो यह बाते करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
मलाइका ने आगे बताया कि उन्होंने और अरबाज खान ने तलाक का फैसला लेने से पहले सभी तरह के फायदे और नुकसान के बारे में सोचा था। गौरतलब है कि इन दिनों जहां मलाइका की अर्जुन कपूर के साथ नजदीकियां देखी जा रही है तो वहीं अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को कई समारोहों में एक साथ देखा जा सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों जोड़ियों की तस्वीरें अक्सर चर्चा के केन्द्र में रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।