{"_id":"5e86f15c8ebc3e77b463b93a","slug":"raveena-tandon-revealed-that-she-was-got-high-fever-and-on-her-periods-while-shooting-tip-tip-barsa-pani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवीना टंडन ने किया खुलासा, 'टिप-टिप बरसा पानी' के वक्त बुखार के साथ ही इस दर्द से भी जूझ रही थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवीना टंडन ने किया खुलासा, 'टिप-टिप बरसा पानी' के वक्त बुखार के साथ ही इस दर्द से भी जूझ रही थीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon and Akshay Kumar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' तो सभी को याद है। इस फिल्म में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी थी। फिल्म में रवीना को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का एक गाना काफी फेमस हुआ था। ये गाना था 'टिप टिप बरसा पनी'। इस गाने को रवीना टंडन और अक्षय कुमार के ऊपर फिल्माया गया था। ये गाना आज तक लोगों के जहन में जिंदा है। बारिश में फिल्माया गया ये गाना अभिनेत्री रवीना टंडन के लिए भी यादगार है।
2 of 5
Raveena Tandon and Akshay Kuamar
- फोटो : file photo
रवीना टंडन बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने यूं तो की सारे यादगार किरदार और फिल्में की हैं। लेकिन उनका गाना 'टिप टिप बरसा पानी' ने उस जमाने में वाकई में आग लगा दी थी। ये गाना बेहद लोकप्रिय हुआ था। इस गाने की शूटिंग के दौरान का रवीना का अनुभव भी बेहतरीन रहा है। रवीना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस गाने की शूटिंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग के समय वो बहुत बीमार थीं।
3 of 5
रवीना टंडन
रवीना टंडन के लिए इस गाने की शूटिंग करना बेहद मुश्किल था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान वो बहुत तकलीफ में थीं। रवीना ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि, 'इस गाने को 4 दिन में शूट किया गया था। यह कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट हुआ था जहां, पत्थर और कीलें पड़ी थीं और उनको नंगे पैर शूट करना था। इतना ही नहीं यह गाना बारिश वाला था तो मुझे भीगना भी था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mohra film
- फोटो : file photo
आगे रवीना कहती हैं कि, 'पानी काफी ठंडा था जिस वजह से मुझे बुखार आ गया था। सबसे ज्यादा दिक्कत इस बात की थी कि इस दौरान मेरे पीरियड्स चल रहे थे।' रवीना की बातें सुनकर ही पता चलता है कि वो इस दौरान कितनी तकलीफ और परेशानी में रही होंगी। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार भी थे। जो रवीना के साथ इस गाने में बी नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Akshay, Raveena and Katrina Kaif
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि 90 के दशक में ये गाना इतना फेमस था कि इसकी दीवानगी आज भी लोगों के ऊपर है। ऐसे में इस गाने को एक बार फिर से रीक्रिएट किया जा रहा है। ये गाना अक्षय की ही आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' में होगा। गाने के इस रीमेक वर्जन में अभिनेत्री कटरीना कैफ नजर आएंगी। जो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।