{"_id":"5ce67515bdec2207284211c2","slug":"jaya-prada-lost-the-seat-of-rampur-lok-sabha-election-result-know-about-her-first-fees-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 रुपए फीस लेने वाली जया प्रदा ने खड़ी की 28 करोड़ की संपत्ति, बाहुबली आजम खान को भी दी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 रुपए फीस लेने वाली जया प्रदा ने खड़ी की 28 करोड़ की संपत्ति, बाहुबली आजम खान को भी दी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 23 May 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
आजम खान जया प्रदा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
जया प्रदा ने इस बार सपा छोड़ बीजेपी ज्वॉयन की थी। बीजेपी ने जया को यूपी की रामपुर सीट से टिकट दिया। जया प्रदा की सीधी भिड़ंत सपा के कद्दावर नेता आजम खान से थी। रुझान के आते ही ये साफ हो गया है कि जया प्रदा को करारी हार मिली है। आज़म को अब तक 310022 और भाजपा की जयाप्रदा को 210923 वोट मिले।
Trending Videos
2 of 8
amitabh bachchan, jaya prada
- फोटो : social media
जया प्रदा ने कई बार जीत की हुंकार भी भरी लेकिन रामपुर आजम खान का गढ़ माना जाता है । जया फिल्में छोड़ अब पूरी तरह से राजनीति में अपना करियर बना रही हैं । बीजेपी से पहले जया समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा में जा चुकी हैं । इससे पहले जया प्रदा ने तेलुगु देशम पार्टी और फिर आरएलडी ज्वॉयन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
jaya prada
- फोटो : social media
जया प्रदा ने 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया । उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। बेशक अब वो फिल्मों से दूर राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन आज भी लोग उनकी अदाकारी और खूबसूरती के दीवाने हैं। जया प्रदा का फिल्मों में आना 'लक बाय चांस' की बात थी और उसी चांस ने उनकी जिंदगी का कायापलट कर दिया ।
4 of 8
Jaya Prada
- फोटो : file photo
क्या आप जानते हैं कि आज करोड़ों की मालकिन जया प्रदा की पहली कमाई सिर्फ दस रुपए थी ? ये तब की बात है जब जया प्रदा स्कूल में थीं उस वक्त स्कूल के एक फंक्शन में जया प्रदा ने छोटा सा डांस किया था। उस फंक्शन में साउथ फिल्मों के डायरेक्टर केबी तिलक भी थे और जया के डांस को देखते ही वो इंप्रेस हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
Jaya Prada
उन्होंने तभी मन बना लिया कि अपनी फिल्म में वो जया को ही साइन करेंगे और बस उन्होंने जया को अपनी फिल्म में तीन मिनट के डांस का ऑफर दिया। जया झिझक के मारे उस ऑफर को हां नहीं कह पाईं, लेकिन परिवार के मनाने के बाद वो फिल्म में डांस करने के लिए तैयार हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।