फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजम खान के विवादित बयान पर भड़क गईं जयाप्रदा, बोलीं- 'हिम्मत कैसे हुई'

Fri, 26 Jul 2019 12:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 26 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
jaya prada reaction on azam khan objectionable remarks on rama devi lok sabha
Jaya Prada - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनीं जया प्रदा ने लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर सपा सांसद आजम खान के बयान को उनकी आदत बताते हुए सदस्यता रद्द करने की मांग की है। जया प्रदा ने कहा कि आजम खान की मानसिक स्थिति खराब है। अगर भारत में रहना है तो महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।'

jaya prada reaction on azam khan objectionable remarks on rama devi lok sabha
जया प्रदा और आजम खान - फोटो : अमर उजाला

एक टीवी चैनल से बातचीत में जया प्रदा ने कहा, 'यह दुर्भाग्य है कि जनता ऐसे लोगों को चुनकर संसद में भेजती। आजम खान बदजुबानी के मशहूर आदमी है। उन्होंने महिला सांसद और लोकसभा स्पीकर के चेयर को अपमानित किया है। ऐसे व्यक्ति को संसद में रहने का हक नहीं है।'

jaya prada reaction on azam khan objectionable remarks on rama devi lok sabha
आजम खान जया प्रदा - फोटो : अमर उजाला

जया प्रदा ने आजम से माफी की मांग करते हुए कहा कि जो सदन की गरिमा नहीं रख सकता है, उसे सदन में रहने का हक नहीं है। उनकी सदस्यता रद्द। इनकी यह आदत है। पब्लिसिटी में रहने के लिए वह इस तरह की बात करते हैं। रमा देवी महिला हैं और बुजुर्ग हैं उनके लिए इस तरह की बात करने की हिम्मत कैसे हुई। लोकसभा स्पीकर के लिए आप इस तरह की बात करते हो आप सांसद हो या रोमांटिक रोमियो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
jaya prada reaction on azam khan objectionable remarks on rama devi lok sabha
अखिलेश यादव व आजम खां। - फोटो : amar ujala

वहीं आजम खान के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बचाव किए जाने पर जयाप्रदा ने कहा कि, जैसा राजा वैसी प्रजा। उन्होंने अपने पिता का सम्मान नहीं किया और आजम खान का बचाव करते हैं। बीजेपी सांसदों को बदतमीज कहते हैं। यह तो उल्टा चोर को कोतलवाल को डांटे वाली बात है।

विज्ञापन
jaya prada reaction on azam khan objectionable remarks on rama devi lok sabha
सपा सांसद आजम खान और भाजपा सांसद रमा देवी - फोटो : एएनआई

दरअसल, लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान अपनी बात रख रहे थे। स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम से कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। इस पर भाजपा सांसदों ने जमकर हंगामा किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed