फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैंडसम होकर भी खास पहचान नहीं बना पाए ये 6 एक्टर, कई तो लाइमलाइट से हुए दूर

Fri, 26 Jul 2019 12:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 26 Jul 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
these 6 Bollywood Handsome Actors Who Fails In his career
Actors - फोटो : Social Media

फिल्म इंडस्ट्री में हर साल नए कई एक्टर्स आते हैं। इनमें से कुछ दर्शकों के बीच अपनी जगह बना लेते हैं तो कुछ हैंडसम होने के बाद भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ नहीं खींच पाते। कई एक्टर्स अपने करियर में सिर्फ साइट रोल तक ही सिमट जाते हैं, जबकि कुछ गुमनाम हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे 6 एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं।

these 6 Bollywood Handsome Actors Who Fails In his career
Aftab Shivdasani - फोटो : instagram

आफताब शिवदसानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। इसके बाद वह बतौर लीड एक्टर फिल्म मस्त में दिखाई दिए। लव के लिए कुछ भी करेगा, कसूर,  फुटपाथ और मस्ती जैसी फिल्मों में भी वह नजर आए। कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद भी वो बॉलीवुड में अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाए और सपोर्टिंग एक्टर तक ही सिमट कर रह गए।

these 6 Bollywood Handsome Actors Who Fails In his career
Dino Morea - फोटो : social media

1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से डीनो मोरिया ने बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2002 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 6 Bollywood Handsome Actors Who Fails In his career
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल को भी ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा जा रहा है। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2001 में आई मल्टीस्टारर फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म दीवानापन में बतौर लीड एक्टर देखा गया। अर्जुन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म दिल का रिश्ता में दिखे थे। इस फिल्म के सभी गाने बड़े हिट साबित हुए थे लेकिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म रॉक ऑन के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। लेकिन अर्जुन की पहचान सुपरस्टार की तरह नहीं बन पाई।

विज्ञापन
these 6 Bollywood Handsome Actors Who Fails In his career
Jugal Hansraj

हैंडसम एक्टर जुगल हंसराज को लोग ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से जानते हैं। लेकिन इस फिल्म में वो सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। फिल्म में लीड किरदार में शाहरुख खान थे। बता दें कि जुगल ने 1983 में आई फिल्म मासूम से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। लेकिन कई फिल्मों में काम करने के बाद भी जुगल को कामयाबी हाथ नहीं लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed