{"_id":"5c989eeabdec22146d7075a1","slug":"jayaprada-joins-bjp-know-some-lesser-known-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहस्य से भरी है जया प्रदा की जिंदगी, सिनेमा से लेकर राजनीति तक कैसे कैसे आए बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रहस्य से भरी है जया प्रदा की जिंदगी, सिनेमा से लेकर राजनीति तक कैसे कैसे आए बदलाव
Tue, 26 Mar 2019 01:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना
अपूर्वा राय
अपूर्वा राय
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
जया प्रदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा रामपुर से भाजपा की उम्मीदवार हैं और गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां को चुनौती देंगी। दोनों के बीच जमकर नोकझोक चल रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के रविवार को रामपुर में एक चुनावी सभा के दौरान कथित तौर पर जया प्रदा के बारे में की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया है। वैसे तो जया प्रदा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं लेकिन फैंस उनके बारे में जानने के लिए आज भी उत्सुक रहते हैं। आइए आपको बताते हैं जया प्रदा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
जया प्रदा
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था।
जया प्रदा
जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए जया प्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। शुरू से ही जया प्रदा की जिंदगी रहस्य और रोमांच से भरी रही है। उनका जीवन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जया प्रदा
- फोटो : file photo
1986 में जब जया का करियर पीक पर था जया प्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जया प्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले श्रीकांत ने चंद्रा के साथ शादी की थी जिससे उनके तीन बच्चे भी हैं। श्रीकांत और जया प्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जया प्रदा से शादी की थी।
विज्ञापन
जया प्रदा
हैरानी की बात तो ये है कि जया प्रदा से शादी के बाद भी उनकी पहली पत्नी से श्रीकांत को बच्चे हुए। शादीशुदा होने के बावजूद आज भी वे अकेली ही रहती हैं। महान फिल्मकार सत्यजीत रे जया की सुंदरता और एक्टिंग से इतने प्रभावित थे कि वे उन्हें विश्व की सुंदरतम महिलाओं में एक मानते थे।