सब्सक्राइब करें

पुलिस हिरासत में बाप-बेटे की मौत पर रजनीकांत को आया गुस्सा, नोट साझा कर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 Jul 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Jayaraj and Fenix Custodial Death Rajinikanth angry on this accident
जयराम और फेनिक्स मौत, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों तमिलनाडु में पुलिस की हिरासत में हुई बाप-बेटे की मौत की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में जयराम और उसके बेटे फेनिक्स की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। जिसके बाद से तमिलनाडु में पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई फिल्मी सितारों ने इस घटना की आलोचना करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की अपील की है। अब इस मामले में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Jayaraj and Fenix Custodial Death Rajinikanth angry on this accident
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत साउथ सिनेमा का ऐसे कलाकारों में से एक हैं जो सामजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। उन्होंने जयराम और फेनिक्स की पुलिस हिरासत में हुई मौत पर गुस्सा जाहिर किया है। रजनीकांत ने अपने आधिकारिक ट्वीट अकाउंट पर अपनी काफी गंभीर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने तमिल भाषा में एक नोट साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jayaraj and Fenix Custodial Death Rajinikanth angry on this accident
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

इस नोट में रजनीकांत ने मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देते की बात कही है। उन्होंने अपने नोट में लिखा,  'इस मामले की जांच कर रहे मजिस्ट्रेट के सामने कुछ पुलिस अफसरों के व्यवहार के बारे में जानकर मुझे ठेस पहुंची है, जबकि पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों और नागरिकों की आवाज के बारे में सबको पता है। मामले में छुपे सभी पुलिस वालों को सजा मिलनी चाहिए।' 
 

Jayaraj and Fenix Custodial Death Rajinikanth angry on this accident
रजनीकांत - फोटो : ANI

रजनीकांत ने अपने नोट में आगे लिखा, 'किसी को माफ नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर नहीं।' वहीं इस नोट के साथ रजनीकांत ने अपनी जो तस्वीर लगाई है उसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। तस्वीर में दिख रहे उनके गुस्से वाले भाव पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही देखते ही देखते रजनीकांत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। 
 


 

विज्ञापन
Jayaraj and Fenix Custodial Death Rajinikanth angry on this accident
तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत - फोटो : ट्विटर

आपको बता दें कि पी जयराज और उसके बेटे फेनिक्स को अपनी मोबाइल फोन की दुकान खोलने की अवधि से जुड़े लॉकडाउन के मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बीती 23 जून को कोविलपट्टी के एक अस्पताल में उन दोनों की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था।

पढ़ें: बारामूला हमले की तस्वीर साझा कर भाजपा नेता ने लिखी ये बात, दीया मिर्जा ने गुस्से में पूछा ऐसा सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed